देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, दो की हत्या; जांच के लिए तीन टीमें गठित

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मदनपुर थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर बड़िया हरदो गांव के पास सड़क किनारे दो व्यक्तियों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान महिला थाना क्षेत्र के निवासी वकील यादव, पुत्र राजदेव यादव, और विनय यादव, पुत्र रामछबिला यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया।


पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


मामले का खुलासा करने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस जांच के जरिए घटना की परिस्थितियों का पता लगाने और हत्याकांड में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.