अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले- शिक्षा विभाग में गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे
“पंजाब में नशे पर अमित शाह का हमला, भगवंत मान को दी नसीहत
नई दिल्ली, 21 अक्टूवर 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने एक मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री से बाकी दो मामलों की जांच भी सीबीआई को सौंपने की अपील की।
अमित शाह ने कहा, “आज सुबह ही भगवंत मान जी ने बर्थडे मना कर जब आए तब एक अच्छा काम किया, एक इंक्वायरी सीबीआई को दे दी।” उन्होंने पंजाब की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं पंजाब की जनता को वादा करना चाहता हूं कि हमें जो केस उन्होंने सौंपा है उसमें जो भी आरोपी होगा, कितना भी बड़ा होगा, पाताल से भी ढूंढकर उसको कानून के हवाले में हम पहुंचाएंगे, कोर्ट की शरण में ले जाएंगे।”
मुख्यमंत्री भगवंत मान से अन्य दो मामलों की जांच भी सीबीआई को सौंपने की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा, “और मैं आज मुख्यमंत्री जी को ये भी अपील करना चाहता हूं, आपसे नहीं बन पाएगा। बाकी दो केस भी आप सीबीआई को दें, उनके परिवारजनों की भी यही मांग है।”
पंजाब में नशे के कारोबार पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “गांव-गांव में नशे का कारोबार, चिट्टे का व्यापार पहुंच गया है, आप नहीं रोक पाए हो।”
अमित शाह के इस बयान में पंजाब में नशे के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने के साथ-साथ संबंधित मामलों की जांच सीबीआई से कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए बाकी दो मामलों को भी सीबीआई को सौंपने की मांग की।
Add Comment