बेरोजगारी-महंगाई को प्रियंका गांधी ने बताया आज का रावण

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2026


दशहरे के अवसर पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रावण दहन के प्रतीकात्मक संदेश को वर्तमान समय की चुनौतियों से जोड़ते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का अवसर नहीं है, इसलिए वह सरकार को कोई विशेष संदेश नहीं देना चाहतीं। हालांकि, उन्होंने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी आम जनता इन चुनौतियों का सामना कर रही है।


प्रियंका गांधी ने कहा, “ये ऐसा मौका नहीं है जिसमें हमें राजनीति करनी चाहिए तो मैं सरकार के लिए कोई खास संदेश नहीं दूंगी। यही कहूंगी कि आजकल मतलब जो रावण का रूप है उसका सामना पूरी जनता कर रही है।”


उन्होंने कहा कि सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई आज भी जारी है। प्रियंका गांधी ने सत्य के लिए संघर्ष करते रहने की बात दोहराते हुए कहा, “हम सत्य के लिए लड़ रहे हैं, हमेशा लड़ते रहेंगे।”


अपने संदेश के अंत में प्रियंका गांधी ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग खुश रहें और अपने जीवन में भी सत्य का साथ देते हुए उसके लिए संघर्ष करते रहें।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.