Breaking News :

“सीएम हिमंता बिस्वा की पत्नी की एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस

“10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश बंद, यूपीआई से भुगतान करने पर देना होगा 1.25 गुना अधिक शुल्क”

अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज, 1960 के मुंबई की अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाती है सीरीज

Himanta Biswa Sarma Vows to Locate Pawan Khera Amid Political Tensions

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी,जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।" :डोनाल्ड ट्रंप

सीएम धामी ने दिए चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

Former Australian Cricketer David Warner Charged with Drink Driving After Sydney Breath Test

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा प्रहार : कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने!

राज्यों का विधान सभा चुनाव असम, केरल और पुडुचेरी में प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 07 April 2026

“सीएम हिमंता बिस्वा की पत्नी की एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस

असम में सियासी विवाद के बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद मामला और गरमा गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद असम पुलिस दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची।


यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं और विदेशों में संपत्तियां हैं। इन आरोपों को मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।


इसके बाद रिनिकी भुयान सरमा ने खेड़ा और अन्य के खिलाफ गुवाहाटी पुलिस की क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें फर्जी दस्तावेज और गलत जानकारी फैलाने के आरोप लगाए गए हैं।


मामले के तूल पकड़ने के बाद असम पुलिस की टीम जांच के सिलसिले में दिल्ली पहुंची और खेड़ा के आवास पर कार्रवाई की। हालांकि, इस दौरान किसी गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


यह पूरा मामला असम विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को और गर्म कर रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ता जा रहा है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.