Breaking News :

“सीएम हिमंता बिस्वा की पत्नी की एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस

“10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश बंद, यूपीआई से भुगतान करने पर देना होगा 1.25 गुना अधिक शुल्क”

अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज, 1960 के मुंबई की अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाती है सीरीज

Himanta Biswa Sarma Vows to Locate Pawan Khera Amid Political Tensions

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी,जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।" :डोनाल्ड ट्रंप

सीएम धामी ने दिए चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

Former Australian Cricketer David Warner Charged with Drink Driving After Sydney Breath Test

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा प्रहार : कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने!

राज्यों का विधान सभा चुनाव असम, केरल और पुडुचेरी में प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 07 April 2026

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी,जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।" :डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि आज (मंगलवार) रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।" इसके साथ ही विश्वास दिलाने की कोशिश की वो इसकी ख्वाहिश नहीं रखते। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए।"

फिर दावा किया कि अब पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसा हुआ तो "शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी बातों को विराम देते हुए कहा- आज की रात दुनिया के इतिहास की एक बहुत बड़ी और खास पल साबित हो सकती है। पिछले 47 साल से चल रहे दमन, भ्रष्टाचार और हिंसा का अंत हो सकता है।

इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने की चेतावनी देते हुए ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को बर्बाद-तबाह करने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा कि ईरान को "एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।" चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है।

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं। वहीं, ईरान ने भी अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

इस बीच इजरायल ने भी ईरान के रेलवे सिस्टम को उड़ाने की धमकी दी। आईडीएफ ने ईरानियों को रेल सेवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। इसके बाद दोपहर होते-होते कई ठिकानों पर हमला कर दिया।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.