Breaking News :

घुड़दौड़ देखने के लिए बिजली के टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह ने रुकवाया आयोजन

‘भारत के शक्तिशाली बनने से कई देशों का दबदबा खत्म होगा’: मोहन भागवत

‘अराजकता से नहीं, जनादेश से बदलेगी सत्ता’: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा

गठबंधन नहीं, ठगबंधन है', केशव मौर्य का विपक्षी दलों पर तीखा हमला

साल में बदली यूपी की तस्वीर, 35 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियों के साथ औद्योगिक विस्तार का दावा: योगी

36 नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी, 13 बेटियों की सफलता पर धामी ने जताई खुशी

मातृशक्ति के नाम पर धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर भी किया तीखा वार

ओवरटेक की जल्दबाजी ने मचाई तबाही, बस-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Sudhanshu Trivedi Targets Tamil Nadu Government Over Supreme Court Order on Kartikeya Deepam

Five Killed as Turkish Military Helicopter Crashes During Training Mission

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 25 November 2026

‘भारत के शक्तिशाली बनने से कई देशों का दबदबा खत्म होगा’: मोहन भागवत

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत की युवा आबादी और वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी के सामने भारत के भविष्य को मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। भागवत ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की शक्ति का उद्देश्य दूसरे देशों पर अपना प्रभाव जमाना नहीं, बल्कि जरूरत के समय उनकी सहायता करना और कमजोरों की रक्षा करना होना चाहिए।


मोहन भागवत ने देश के डेमोग्राफिक डिविडेंड का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका लाभ उठाने और भारत को आगे ले जाने का काम नई पीढ़ी को ही करना है। उन्होंने कहा, "अब हम लोग जो सत्तर के ऊपर चले गए कितने दिन रहना है। लंबा किनको रहना है उनको रहना है। इसलिए उनको इससे इसकी चिंता सर्वाधिक करनी चाहिए। क्योंकि उन्हीं को करना है और उन्हीं को झेलना है, भुगतना है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं की जिम्मेदारी केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रयासों का महत्व पूरी दुनिया के संदर्भ में भी है।


भागवत ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें भारत को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहतीं। उन्होंने कहा कि कई शक्तियां अपनी ताकत का इस्तेमाल दूसरे देशों को दबाने, उन पर नियंत्रण रखने और अपने हित साधने के लिए करती हैं। उन्होंने कहा, "अगर भारत बड़ा हो गया तो ये सारे दुकान बंद होने वाले हैं। क्योंकि भारत तो सबको मदद करता है।" उनके मुताबिक, भारत की सोच अन्य देशों पर प्रभुत्व स्थापित करने के बजाय सहयोग और सहायता की रही है।


आरएसएस प्रमुख ने भारत की सहायता भावना का उल्लेख करते हुए मालदीव, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि मालदीव में पानी की जरूरत पड़ी तो भारत ने आपूर्ति की, श्रीलंका के आर्थिक संकट में भारत ने आर्थिक सहयोग दिया और नेपाल में प्राकृतिक या आर्थिक संकट आने पर भी मदद पहुंचाई। उन्होंने बांग्लादेश की सहायता और भूकंप व बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद का भी जिक्र किया।


मोहन भागवत ने कहा कि ताकत हासिल करने का उद्देश्य दूसरों को अपने अधीन करना नहीं, बल्कि कमजोरों की सुरक्षा करना और दुष्ट प्रवृत्तियों पर नियंत्रण स्थापित कर शांति कायम करना होना चाहिए। उन्होंने दुष्ट और सज्जन प्रवृत्तियों के बीच अंतर बताते हुए कहा कि कुछ लोग धन के अहंकार में डूब जाते हैं और विद्या के कारण विवाद पैदा करते हैं, जबकि सज्जन व्यक्ति अपनी उपलब्धियों का इस्तेमाल समाज के कल्याण के लिए करते हैं। उन्होंने कहा, "साधुओं का इनका इससे उल्टा होता है, वो विद्या प्राप्त हुई तो दुनिया को ज्ञान देते हैं, धन प्राप्त हुआ तो उसका दान करते हैं और शक्ति है तो दुर्बलों की रक्षा में उसका विनियोग करते हैं।"


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.