गठबंधन नहीं, ठगबंधन है', केशव मौर्य का विपक्षी दलों पर तीखा हमला
गठबंधन नहीं, ठगबंधन है', केशव मौर्य का विपक्षी दलों पर तीखा हमला
लखनऊ, 25 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए उसे राजनीतिक एकजुटता के बजाय स्वार्थों का मेल बताया। उन्होंने गठबंधन की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि इसका भविष्य भी बेहतर नहीं होने वाला है।
गठबंधन को लेकर राहत महसूस होने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अरे वो गठबंधन नहीं वो ठगबंधन है गुन्डों, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, दंगाइयों का ठगबंधन है और उस ठगबंधन की स्थिति न आज ठीक है, न भविष्य में ठीक रहने वाली है और उत्तर प्रदेश की जनता बहुत समझदार है।"
उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों को वोट देना देश को फिर से दुर्गति की ओर ले जाने जैसा होगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता मजबूती से भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है और प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। मौर्य ने यह भी कहा कि विपक्षी दल साथ मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, दोनों ही स्थितियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा और उत्तर प्रदेश में बीजेपी का कमल खिलेगा।
Add Comment