Breaking News :

घुड़दौड़ देखने के लिए बिजली के टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह ने रुकवाया आयोजन

‘भारत के शक्तिशाली बनने से कई देशों का दबदबा खत्म होगा’: मोहन भागवत

‘अराजकता से नहीं, जनादेश से बदलेगी सत्ता’: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा

गठबंधन नहीं, ठगबंधन है', केशव मौर्य का विपक्षी दलों पर तीखा हमला

साल में बदली यूपी की तस्वीर, 35 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियों के साथ औद्योगिक विस्तार का दावा: योगी

36 नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी, 13 बेटियों की सफलता पर धामी ने जताई खुशी

मातृशक्ति के नाम पर धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर भी किया तीखा वार

ओवरटेक की जल्दबाजी ने मचाई तबाही, बस-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Sudhanshu Trivedi Targets Tamil Nadu Government Over Supreme Court Order on Kartikeya Deepam

Five Killed as Turkish Military Helicopter Crashes During Training Mission

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 25 November 2026

‘अराजकता से नहीं, जनादेश से बदलेगी सत्ता’: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्ता परिवर्तन के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सड़क पर अशांति और हिंसा का माहौल बनाकर सत्ता हासिल करने की मंशा रखती है। राजनाथ सिंह ने विपक्ष से सवाल किया कि यदि उसे सरकार बदलनी है तो वह जनता के मतों के जरिए ऐसा क्यों नहीं करता, बल्कि अराजकता का रास्ता क्यों अपनाना चाहता है।


राजनाथ सिंह ने कहा, "वह यहां पर सत्ता बदलना चाहते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं, आप वोट के माध्यम से परिवर्तन चाहते हैं या सरेआम कत्लेआम के माध्यम से, अराजकता के माध्यम से आप यहां पर सत्ता परिवर्तन चाहते हैं? बहनों भाइयों, सत्ता परिवर्तन यदि करना है और कांग्रेस की हैसियत है, वोट के माध्यम से करें। लेकिन कांग्रेस इस सच्चाई को समझ चुकी है कि अभी लगभग बीस-पच्चीस वर्षों तक जनता ने मन बना लिया है कि किसी पार्टी की यदि सरकार बनेगी हिंदुस्तान में, तो भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।"


रक्षा मंत्री ने पड़ोसी देशों में हुए सत्ता परिवर्तन का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस भारत में भी उसी तरह की स्थिति पैदा करना चाहती है। राहुल गांधी को सीधे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "भारत का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि सड़क पर उपद्रव कर रहे आपके पार्टी के लोग उसे कमजोर कर दें। भारत के लोगों की ताकत को आप समझिए।" उन्होंने आगे कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के पीछे देश की जनता, संविधान और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान है, जिन्होंने अपने रक्त से लोकतंत्र को सींचा है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता के निष्पक्ष मतदान और उसके विश्वास से कायम रहती है। उन्होंने कांग्रेस को आगाह किया कि सड़कों पर अव्यवस्था फैलाकर सरकार बदलने की सोच छोड़ दे। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि देश में सत्ता का फैसला हिंसा या उपद्रव से नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार से होगा। राजनाथ सिंह ने कहा, "अराजकता फैलाकर के हिंदुस्तान में कभी सत्ता का परिवर्तन नहीं हो सकता, सत्ता का परिवर्तन यदि होगा तो केवल और केवल वोट के माध्यम से होगा। भारत की जनता के नस-नस में लोकतंत्र का खून बहता है।"


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.