Breaking News :

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लांच किया जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर', सुनाएगा काशी के 84 घाटों की कहानी

देव दीपावली पर पहली बार 2,100 मेक इन इंडिया ड्रोन से जगमगाया काशी का आसमान

रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- ‘वो स्तुति भी कर दें, निंदा भी कर दें, अपने हैं’

इंस्पेक्टर के बेटे का चालान काटने पर हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज? पुलिस लाइन भेजे जाने से गरमाया मामला

Vaibhav Sooryavanshi Smashes 52-Ball Double Century, Scripts Multiple World Records

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer Faces Backlash Over Love Gill Roast Song, Arishfa Khan Had Raised Objections

Audi Cars to Get Costlier From January 2027, Company Announces Up to 2% Price Hike

Avengers: Doomsday Final Trailer Brings Back Steve Rogers, Teases Epic Marvel Battle

दूध से नहीं, कपड़ों के केमिकल से तैयार हो रहा था पनीर! रायबरेली में खुली मिलावट की पोल

गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- यही हमारे देश की खूबसूरती

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 24 November 2026

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लांच किया जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर', सुनाएगा काशी के 84 घाटों की कहानी

वाराणसी/लखनऊ, 24 नवंबर 2026 


काशी के घाटों की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं को जानना अब पहले से कहीं आसान होगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर' तैयार की है। इसके जरिये वाराणसी के 84 घाटों की विशेषताओं और उनसे जुड़ी रोचक कहानियों को सुना जा सकेगा। यूपी टूरिज्म ऐप पर उपलब्ध यह सुविधा पर्यटकों को बिना किसी गाइड के अपनी सुविधानुसार घाटों का भ्रमण करने और काशी की विरासत को करीब से समझने का अवसर देगी। देव दीपावली-2026 के अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जीपीएस आधारित ऑडियो बुक का शुभारंभ किया। 


मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'इस डिजिटल पहल की खासियत इसकी जीपीएस तकनीक है। पर्यटक जैसे ही किसी घाट के नजदीक पहुंचेंगे, उससे जुड़ा ऑडियो स्वत: शुरू हो जाएगा। गंगा किनारे पैदल घूमते समय हो या नाव से घाटों का नजारा देखते हुए, हर पड़ाव पर संबंधित स्थल की जानकारी सुनने को मिलेगी। इससे भ्रमण का अनुभव अधिक रोचक और सहज बनेगा। पर्यटक ऑडियो बुक को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं, दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर काशी के घाटों की कहानियां सुनने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।'


*15 भाषाओं में उपलब्ध, तस्वीरों के साथ मिलेगी जानकारी*

देशी और विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑडियो बुक को 15 भाषाओं में तैयार किया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई भाषाएं शामिल हैं। ऑडियो सुनने के साथ पर्यटक उसकी लिखित सामग्री भी पढ़ सकेंगे। संबंधित तस्वीरों के जरिये घाटों की विशेषताओं को और बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलेगा।


*...जहां छोड़ा, वहीं से दोबारा शुरू कर सकेंगे भ्रमण*

ऑडियो बुक में पर्यटकों की सुविधा के लिए कई उपयोगी फीचर भी जोड़े गए हैं। इसके माध्यम से वे अपनी यात्रा की प्रगति पर नजर रख सकेंगे और बीच में भ्रमण रोकने के बाद उसे उसी स्थान से दोबारा शुरू कर पाएंगे। ऐप पर रेटिंग और कमेंट के जरिये अपना अनुभव व सुझाव साझा करने का विकल्प भी दिया गया है।


*ऐप कैसे करेगा काम?*

जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर' का लाभ उठाने के लिए पर्यटकों को सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या आईओएस मोबाइल पर यूपी टूरिज्म का आधिकारिक ऐप खोलना होगा। इसके बाद 'वाराणसी 84 घाट ऑडियोबुक-ऑडियो टूर' सेक्शन में जाकर अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार पैदल भ्रमण (वॉकिंग टूर) या नाव भ्रमण (बोट टूर) का विकल्प चुन सकते हैं। जीपीएस आधारित अनुभव के लिए 'स्टार्ट टूर एट लोकेशन' विकल्प का चयन करना होगा। वहीं, ऑफलाइन या दूरस्थ स्थान से ऑडियो सुनने के लिए 'इनेबल ऑफलाइन/रिमोट टूर' विकल्प के जरिये ऑडियो टूर डाउनलोड किया जा सकता है। यह सुविधा यूपी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां पर्यटक अपनी पसंद की भाषा और टूर का चयन कर विभिन्न घाटों से जुड़ी जानकारी सुन सकते हैं।


*तकनीक के जरिये दुनिया तक पहुंचेगी काशी की विरासत*

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'पर्यटन विभाग की यह पहल काशी की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य केवल पर्यटकों को घाटों की जानकारी देने के साथ उनसे जुड़ी ऐतिहासिकता, धार्मिक परंपराओं और लोक मान्यताओं से भी परिचित कराना है। इससे श्रद्धालुओं, देशी-विदेशी सैलानियों, विद्यार्थियों और संस्कृति प्रेमियों को काशी को नए नजरिये से जानने का अवसर मिलेगा।'


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.