Avengers: Doomsday Final Trailer Brings Back Steve Rogers, Teases Epic Marvel Battle
गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- यही हमारे देश की खूबसूरती
लखनऊ, 24 नवंबर 2026
लखनऊ में गुरु नानक जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रकाश पर्व के मौके पर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देश की धार्मिक विविधता और आपसी सौहार्द की परंपरा को भारत की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक बताया।
अखिलेश यादव ने कहा, 'देश और दुनिया में आज प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है आज लोग गुरुद्वारों में एकत्रित होकर और बहुत सारे स्थानों पर गुरुनानक जी और उनका रास्ता दिखाया हुआ प्रकाश पर्व के रूप में माना रहे हैं। देश को गर्व है कि हमारे यहां अलग-अलग धर्म के लोग मिलकर एक साथ रहते हैं। हमारे देश की यही सुंदरता है कि हम हर त्योहार को मिलकर मनाते हैं....'
गुरु नानक जयंती के अवसर पर अखिलेश यादव का यह संदेश धार्मिक एकता, भाईचारे और साझा सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रेखांकित करता है।
Add Comment