Breaking News :

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लांच किया जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर', सुनाएगा काशी के 84 घाटों की कहानी

देव दीपावली पर पहली बार 2,100 मेक इन इंडिया ड्रोन से जगमगाया काशी का आसमान

रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- ‘वो स्तुति भी कर दें, निंदा भी कर दें, अपने हैं’

इंस्पेक्टर के बेटे का चालान काटने पर हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज? पुलिस लाइन भेजे जाने से गरमाया मामला

Vaibhav Sooryavanshi Smashes 52-Ball Double Century, Scripts Multiple World Records

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer Faces Backlash Over Love Gill Roast Song, Arishfa Khan Had Raised Objections

Audi Cars to Get Costlier From January 2027, Company Announces Up to 2% Price Hike

Avengers: Doomsday Final Trailer Brings Back Steve Rogers, Teases Epic Marvel Battle

दूध से नहीं, कपड़ों के केमिकल से तैयार हो रहा था पनीर! रायबरेली में खुली मिलावट की पोल

गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- यही हमारे देश की खूबसूरती

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 24 November 2026

रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- ‘वो स्तुति भी कर दें, निंदा भी कर दें, अपने हैं’

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव की हालिया टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर किसी तरह की नाराजगी जाहिर करने के बजाय स्वामी रामदेव के प्रति सम्मान और आत्मीयता दिखाई। धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपना वरिष्ठ और अभिभावक बताते हुए कहा कि उनकी कही बातों को वह सहजता से स्वीकार करते हैं।


पत्रकारों ने जब धीरेंद्र शास्त्री से स्वामी रामदेव की टिप्पणी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "देखो, बल्कि उन्होंने हमारा नाम नहीं लिया है। पूज्य स्वामी जी बहुत सरल हैं, स्वभाव में महापुरुष हैं। पर अपने हैं, जैसे हैं, अपने हैं और दोनों में बड़ा आनंद है। कोई बात हो गई होगी स्वामी जी के मन में, उन्होंने बढ़िया आशीर्वाद दे दिया, ये भी आशीर्वाद है। वो हमारे बड़े हैं, अभिभावक हैं, वरिष्ठ हैं।"


स्वामी रामदेव के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "उन्होंने हमेशा हमको स्नेह दिया। हमने हमेशा उनको अभिभावक के रूप में देखा। चार दिन पहले पूज्य स्वामी जी आए थे मंच पर, खूब प्रशंसा उन्होंने हमारी की थी। खूब बढ़िया मेहमान आए थे। चार दिन बाद पूज्य स्वामी जी ने ऐसा कहा, कोई बात उनको लगी होगी, सो उन्होंने कही होगी। हमको सहज सब स्वीकार है, दोनों में समान है। हमारे लिए दोनों प्रिय हैं। पूज्य स्वामी जी ही स्तुति कर देते, वही निंदा कर देते, अपने हैं।"


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से साफ है कि वह स्वामी रामदेव की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने उनके प्रति अपने पुराने स्नेह और सम्मान को दोहराते हुए कहा कि उनके लिए स्वामी रामदेव की प्रशंसा और आलोचना, दोनों सहज रूप से स्वीकार्य हैं।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.