Breaking News :

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला नोटों का खजाना, पुलिस ने तीन ड्रमों से बरामद की नकदी

रवि किशन का दावा- 2027 में बीजेपी की होगी ऐतिहासिक जीत

Flood Crisis in Odisha’s Sorada as Rising River Waters Submerge Town and Villages

बीजेपी विधायक ने योगी आदित्यनाथ को बताया ‘कलयुग का हनुमान’

अनंत सिंह पर कार्रवाई नीतीश कुमार की मुहर के बाद हुई: संजय झा

राजनाथ सिंह का आतंकवाद पर सख्त रुख, ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

राहुल गांधी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में जुटें लोग

केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पारा -4°C तक लुढ़का

Cyclone Arnab: Huge Waves Flood Chennai’s Ennore Expressway, Traffic Halted

राष्ट्रपति मुर्मु ने लिकटेंस्टाइन के राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी का किया स्वागत

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 30 October 2026

रवि किशन का दावा- 2027 में बीजेपी की होगी ऐतिहासिक जीत

लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026


गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने एमएलसी शिक्षक चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। 2027 के विधानसभा चुनाव में इससे बड़ी हार होने के दावे पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एमएलसी शिक्षक चुनाव और जनता के चुनाव अलग-अलग हैं। उनके मुताबिक, विधानसभा चुनाव में जनता के मुद्दे और प्राथमिकताएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी।


रवि किशन ने कहा, “वो जनता का चुनाव है, जनता लॉ एंड ऑर्डर देखती है, जनता विकास देखती है। जनता 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश देखती है।” उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा, “बम बम होगा, मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं, ऐतिहासिक चुनाव होगा। बहुत अच्छी भारतीय जनता पार्टी विराट विजय होगी। मोदी-योगी जी के कलखंड में आप लोग बहुत आनंदित रहेंगे, सभी लोग सुरक्षित रहेंगे।”


सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अपने बच्चों, बहन-बेटियों और माताओं की सुरक्षा के साथ विकास चाहती है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोग एक सुरक्षित, विकसित और बेहतर सुविधाओं वाला उत्तर प्रदेश देखना चाहते हैं। रवि किशन ने मौजूदा उत्तर प्रदेश को नया और अद्भुत बताते हुए कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ भोजपुरी समाज के लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए किसी भी असुरक्षित प्रदेश, समाज या जिले को स्वीकार नहीं करेंगे।


अपने बयान के अंत में रवि किशन ने विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “वो विधायकी का चुनाव है, समझा करो। बहुत ऐतिहासिक गोरखपुर में अखिलेश जी का ब्राह्मण वाला दांव नहीं चला।” उनके इस बयान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की जीत का भरोसा और विपक्ष के चुनावी दावों पर सीधा जवाब देखने को मिला।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.