Breaking News :

‘‘ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दे दो, राष्ट्रपति बना दो’, उमर अब्दुल्ला का तंज

Shehzad Poonawalla Attacked on Reality Show, Clash With Siwet Tomar Turns Physical

817 प्वाइंट्स के साथ श्री चरणी का कमाल, टी20 रैंकिंग में नया इतिहास

Akka’ Gets October 30 Netflix Premiere,Radhika Apte and Keerthy Suresh Lead Crime Thriller

हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव में भिड़ीं छात्राएं, ABVP-NSUI के समर्थन को लेकर हाथापाई

धरती माता को बचाना है तो भारतीय नस्ल की गौ माता को बचाना होगा’: सीएम योगी

Gulveer Singh Scripts History with Three Medals at Asian Games 2026

ऊंचाई वाले इलाकों में रेस्क्यू जारी, मौसम को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने दिया अपडेट

बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, सामान और उपकरण जलकर खाक

अमेरिका में 15 अरब डॉलर लगाएगा एस्सार ग्रुप, रीवंत रुइया बोले- 'यह मेरे लिए घर वापसी जैसा'

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 29 September 2026

ऊंचाई वाले इलाकों में रेस्क्यू जारी, मौसम को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने दिया अपडेट

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026


उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर फंसे ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान आज सुबह दोबारा शुरू करने की तैयारी है। मौसम साफ रहने की स्थिति में सुबह छह बजे से हेली रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मुताबिक, अभियान में कुल आठ हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।


रेस्क्यू की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा, "और जो ऊपर अलग-अलग लोकेशन पे हैं, दस लोकेशन हैं बेसिकली। उन दस में से एक खाली हो गई है, एक में हमारे नौ लोग रह गए हैं। तो ये टोटल मिला के अभी हमारे छियानवे लोग हैं जिसमें से बीस जो आर्मी का एक्सपेडिशन ग्रुप है, जिसमें आर्मी के सारे जवान हैं, वो लोग स्वयं से आएंगे। उन्होंने हमें बता दिया है, उनका मूवमेंट स्वयं से वो पैदल आएंगे।


और बचे लोगों में से कुछ चालीस लोगों ने अभी हमें रिटर्न में नहीं आया है।"


पिछले दिन अभियान रोकने की वजह बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा, "सर कल सुबह क्या रहेगी स्थिति, आज ढाई बजे के बाद जैसा एक्सपेक्टेड था, जो वेदर अलर्ट थे हमारे वही हुआ और ढाई बजे के बाद वैली में ऊपर फ्लाई करने के लिए बिल्कुल फॉग बहुत ज्यादा होने की वजह से ऑपरेशन को बंद किया।"


अगले चरण की तैयारियों पर प्रशांत आर्य ने कहा, "और कल सुबह छह बजे से जो प्रेडिक्शन है मौसम साफ है तो अर्ली मॉर्निंग छह बजे से वापस स्टार्ट कर देंगे। जो इस ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं और अच्छे तरीके से जो हमारे और एक्सपेडिशन के लोग हैं वो भी अपडेटेड रहते हैं, उनको भी बेसिक इस चीज की जानकारी रहती है ट्रेनिंग के दौरान कि अगर इस तरह की विषम परिस्थितियों में फंसते हैं तो किस तरह हेली ऑपरेशन अगर चलता है तो उनको क्या मदद करनी होती है।"


मौसम अनुकूल रहने पर प्रशासन सुबह से ही हवाई बचाव अभियान को आगे बढ़ाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौजूद लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक लाने के लिए आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जबकि मौसम की स्थिति अभियान की आगे की रफ्तार तय करेगी।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.