Ayurveda is the cornerstone of a healthy and healthy life: Brajesh Pathak

आयुर्वेद स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की आधारशिला:ब्रजेश पाठक

लखनऊ। 23 सितंबर 


11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषयक बाइक रैली का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की समृद्ध चिकित्सा परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। मानवता के उद्भव काल से ही यह हमारे जीवन से जुड़ा रहा है। भारतीय गांवों में लंबे समय तक चिकित्सा व्यवस्था आयुर्वेद पर ही आधारित रही है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तत्काल परिणाम की अपेक्षा के कारण लोग एलोपैथिक चिकित्सा की ओर अधिक आकर्षित हुए, लेकिन आयुर्वेद स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन एवं समृद्ध चिकित्सा परंपरा को पुनः जन-जन तक पहुंचाने और आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में आयुर्वेद दिवस मनाने की शुरुआत हुई और आज देश 11वां आयुर्वेद दिवस मना रहा है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुर्वेद को केवल उपचार की पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और निरोगी समाज के आधार के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाकर ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के संकल्प को साकार किया जाए।


*इनकी रही उपस्थिति*

कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ जी, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, महानिदेशक आयुष जी.एस. प्रियदर्शी, विशेष सचिव आयुष मदन सिंह, निदेशक आयुष डॉ. नारायण दास सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.