Breaking News :

फीफा वर्ल्ड कप 2026: चारों सेमीफाइनलिस्ट तय, जानें भारत में कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला

पहलगाम मार्ग पर बादल फटने से सड़क क्षतिग्रस्त, सभी पर्यटक सुरक्षित

राम मंदिर में चंदा चोरी मामले के बाद अब VIP दर्शन के लिए पास को लेकर हंगामा! जानें क्यों ?

"इंडोनेशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान कर रही है:अमेरिकी मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन

President Murmu, PM Modi Mourn Indian Tourists Killed in Vietnam Boat Tragedy

वाराणसी-छेहरटा के बीच चलेगी 'संत रविदास एक्सप्रेस', रेलवे बोर्ड ने दी नई ट्रेन को मंजूरी

Dhamaal 4 Begins Box Office Journey on a Positive Note

कानपुर में सड़क बनी अखाड़ा, पुलिसकर्मी और वकील के बीच जमकर मारपीट

Amit Shah Opens Jayaprakash Narayan Library, Promotes Reading Among Youth

शनि गोचर 2026: बदली चाल से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के सामने बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 12 July 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026: चारों सेमीफाइनलिस्ट तय, जानें भारत में कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए सभी 4 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें पहले इंग्लैंड की टीम ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. वहीं इसके बाद अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. इसी के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी 4 टीमें तय हो गई हैं, तो चलिए जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच कब खेले जाएंगे और भारत में कितने बजे से शुरू होंगे.



भारतीय समयानुसार 15 जुलाई की रात को खेला जाएगा स्पेन और फ्रांस का सेमीफाइनल मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार 15 जुलाई की रात को स्पेन और फ्रांस के बीच खेला जाएगा. इस सेमीफाइनल मैच की शुरुआत रात 12:30 बजे से होगी. स्पेन और फ्रांस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से स्पेन की टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि फ्रांस की टीम को 13 मैचों में जीत मिली है. वहीं 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. यानी स्पेन का पलड़ा भारी रहा है. 




फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ फ्रांस का पलड़ा है भारी

वहीं फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन और फ्रांस की सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है. साल 2006 में दोनों टीमों के बीच राउंड ऑफ 16 का मुकाबला खेला गया था, जिसमें फ्रांस ने इस मैच में स्पेन को 3-1 से हराया था. यानी फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस का स्पेन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन है. ऐसे में जब दोनों टीमों का इस बार सेमीफाइनल में आमना-सामन होगा तो एक रोमांचक मैच की उम्मीद है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मैच में कौन बाजी मारता है.




16 जुलाई की रात को खेला जाएगा अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार खेल दिखाते हुए उसने स्विट्जरलैंड की टीम को 3-1 से शिकस्त दी. अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार 16 जुलाई की रात 12:30 बजे अटलांटा के स्टेडियम में खेला जाएगा. 




अर्जेंटीना के खिलाफ वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पलड़ा है थोड़ा भारी

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है. दोनों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 3 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि 2 मैचों में अर्जेंटीना जीतने में कामयाब हुई है. इस टूर्नामेंट में भी दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या लियोनल मेसी की टीम लगातार 2 बार फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जीतने में कामयाब होती है या नहीं. 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.