Breaking News :

वाराणसी-छेहरटा के बीच चलेगी 'संत रविदास एक्सप्रेस', रेलवे बोर्ड ने दी नई ट्रेन को मंजूरी

Dhamaal 4 Begins Box Office Journey on a Positive Note

कानपुर में सड़क बनी अखाड़ा, पुलिसकर्मी और वकील के बीच जमकर मारपीट

Amit Shah Opens Jayaprakash Narayan Library, Promotes Reading Among Youth

शनि गोचर 2026: बदली चाल से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के सामने बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, मिलाप मिलन जावेरी संग पहली बार करेंगे काम

वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन इन- टीम इंडिया में जारी है म्यूजिकल चेयर का खेल

पाकिस्तान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था से विदेशी कंपनी नहीं कर रही भरोसा, निवेश पर बढ़ी चिंता: रिपोर्ट

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से कई अहम उपलब्धियां हासिल हुईं: विदेश मंत्रालय

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 11 July 2026

वाराणसी-छेहरटा के बीच चलेगी 'संत रविदास एक्सप्रेस', रेलवे बोर्ड ने दी नई ट्रेन को मंजूरी

लखनऊ, 11 जुलाई 2026


वाराणसी और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने छेहरटा (अमृतसर के निकट) और वाराणसी कैंट स्टेशन के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है। पंजाब रेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का नाम महान समाज सुधारक एवं संत गुरु रविदास जी के सम्मान में 'संत रविदास एक्सप्रेस' रखा गया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दोनों राज्यों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। हालांकि, रेलवे ने अभी इसके संचालन की तारीख घोषित नहीं की है।


ट्रेन संख्या 14623 वाराणसी-छेहरटा संत रविदास एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 7:50 बजे वाराणसी कैंट से रवाना होगी। यह रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन शाम करीब 4:35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5:10 बजे यह अपने अंतिम स्टेशन छेहरटा पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 14624 छेहरटा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहरटा से रवाना होगी, 2:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 7:25 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 12:15 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी।


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का ठहराव पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। सफर के दौरान ट्रेन अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सुलतानपुर और जौनपुर सिटी समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के लिए दो एलएचबी रैक की आधुनिक बोगियां शामिल की हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.