वाराणसी-छेहरटा के बीच चलेगी 'संत रविदास एक्सप्रेस', रेलवे बोर्ड ने दी नई ट्रेन को मंजूरी
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत
वियतनाम घूमने गए भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हुआ है. हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट (नाव) पलट गई. भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बना दिए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है.
होन मे रुट न्गोई द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर एक तेज चलने वाली मोटर-नौका में अचानक खराबी आ गई और वह पलट गई, जिससे सभी यात्री और क्रू सदस्य समुद्र में गिर गए। बचाव अभियान में 21 लोगों को बचाया गया और सुरक्षित किनारे पर लाया गया, जबकि 15 पीड़ितों के शव बरामद किए गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों, तटरक्षक बलों और आस-पास के जहाजों को बचाव कार्य में लगाया गया। अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव के पलटने की बात कही है। दूतावास ने कहा है कि खोज और बचाव अभियान जारी रहने के कारण विवरण की अभी भी पुष्टि की जा रही है।
पीएम मोदी ने दी पूरी जानकारी
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं. हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं.'
भारतीय दूतावास ने घटना के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. साथ ही नाव में सवार सभी यात्रियों के नाम भी शेयर किए हैं. सभी शवों को किनारे पर लाया गया है. वहीं बचाए गए लोगों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Add Comment