Breaking News :

रामपुर की सेशन कोर्ट से आजम खान को लगा बड़ा झटका, नहीं मिली राहत

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: 32वें दिन जबरदस्त उछाल, क्या बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटेगा?

पीएम मोदी–राष्ट्रपति ली वार्ता से दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे: जयशंकर

चारधाम यात्रा के पहले दिन दर्दनाक हादसा: यमुनोत्री मार्ग पर महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौत

‘झालमुड़ी’ का लुत्फ ‘प्री-प्लांड’ :ममता बनर्जी

Space Science / खुलेंगे धरती के ये राज, मिल गए 2 पाताल लोक! वैज्ञानिकों का दावा

चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत अब बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का पाएं लोन

Huawei ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन, Apple और Samsung को भी छोड़ा पीछे

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 20 April 2026

चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़, 20 अप्रैल : Health Department on Alert Amid Rising Heat: चंडीगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, यूटी चंडीगढ़ ने आम नागरिचंडीगढ़कों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और दैनिक जीवन में जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है।


एडवाइजरी के अनुसार, लोगों को नियमित अंतराल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए, चाहे प्यास महसूस न हो। यात्रा के दौरान अपने साथ पानी रखना जरूरी बताया गया है। इसके साथ ही नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पन्ना और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है। तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और सलाद जैसे पानी से भरपूर मौसमी फल और सब्जियां खाने पर भी जोर दिया गया है।

विभाग ने लोगों को सीधी धूप से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि दिन के समय घर के अंदर ठंडी और हवादार जगहों पर रहें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर को छाता या टोपी से ढककर रखें। धूप में निकलते समय जूते या चप्पल पहनना जरूरी है। दिन में घर की खिड़कियां और परदे बंद रखने तथा रात के समय उन्हें खोलने की भी सलाह दी गई है।


स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से संवेदनशील वर्गों पर ध्यान देने को कहा है, जिनमें शिशु, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बाहर काम करने वाले श्रमिक, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति, हृदय रोग या उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीज और अकेले रहने वाले बुजुर्ग शामिल हैं।


एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और बाहर रहने पर भारी शारीरिक गतिविधियों से बचें। शराब, चाय, कॉफी और अधिक शक्कर वाले पेय पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा बासी भोजन न खाने और बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ने की चेतावनी भी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि सावधानी ही गर्मी और लू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.