रामपुर की सेशन कोर्ट से आजम खान को लगा बड़ा झटका, नहीं मिली राहत
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर
यूपी में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं. इनमें 15 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. सरकार ने आगरा, बुलंदशहर, झांसी, उन्नाव, सहारनपुर, सुल्तानपुर, हमीरपुर, श्रावस्ती, शामली, अमरोहा, रायबरेली, फतेहपुर, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया समेत कुल 15 जिलों के जिलाधिकारी बदले हैं. इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.
योगी सरकार ने गौरांग राठी को झांसी का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया है जो अब तक उन्नाव के डीएम थे. वहीं विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि सुल्तानपुर के निवर्तमान डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है.
वहीं झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव अब शामली के जिलाधिकारी का पद संभालेंगे. जबकि शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं.
वहीं निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि निधि गुप्ता वत्स फतेहपुर की जिलाधिकारी बनाई गई हैं. जो अभी तक अमरोहा की डीएम थीं. वहीं हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम और मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है. औरैया के कलेक्टर डाक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है.
यूपी सरकार ने जिन 15 जिलों के डीएम का तबादला किया है उनमें सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल का भी नाम शामिल है. मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उप्र पावर कॉरपोरेशन और प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है.
Add Comment