Breaking News :

शामली को मिली पर्यटन विकास की नई सौगात, मंत्री जयवीर सिंह ने किया 6.39 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास*

जेल में मौत पर तत्काल मुआवजा, यूपी सरकार का बड़ा फैसला

SC Closes WFI Challenge in Vinesh Phogat Selection Trials Case

गाजीपुर हत्याकांड में बड़ा मोड़, एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी

Allahabad High Court Seeks Clarity on UP Panchayat Polls, July 10 Set for Next Hearing

Gadkari Launches India’s First Flex-Fuel Motorcycles

India, Venezuela Renew Push for Stronger Bilateral Relations

PM Modi to Unveil ₹21,700 Crore Development Boost in Gujarat and Daman

इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर बनी सहमति

"मैं यहां पर खुद को साबित करने के लिए नहीं आई हूं, बल्कि अपनी अंतरात्मा के सामने सही होना चाहती थी:शिल्पा शिंदे

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 04 June 2026

Space Science / खुलेंगे धरती के ये राज, मिल गए 2 पाताल लोक! वैज्ञानिकों का दावा

Space Science: अक्सर कहा जाता है कि धरती के नीचे पाताल लोक है. हालिया रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाताल लोक से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां दी हैं. वैज्ञानिकों का कहना है धरती के नीचे दो पाताल लोक हैं. ये किसी भी सामान्य ठोस वस्तु के मुकाबले कई गुना घने हैं. वैज्ञानिकों ने इसे ब्लॉब नाम दिया है. यह दावा अमेरिका, चीन और इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है.


वैज्ञानिकों का दावा है कि ये पाताल लोक धरती के मेंटल के नीचे 2900 किमी. की गहराई में मौजूद हैं. जानिए कैसे हुआ इनका निर्माण और कहां है इनकी लोकेशन.


ऐसे हुआ पाताल लोक का निर्माण


चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने पृथ्वी की गहराई में दबे दो पताल लोक की खोज की है. इनका निर्माण 4.5 अरब साल पहले हुआ था. ये तब बने थे जब पृथ्वी का निर्माण हुआ था. यह उस दौर की बात है जब मंगल के आकार के थिया ग्रह और प्राचीन धरती की टक्कर हुई थी. इस टक्कर के बाद मलबे से चांद का निर्माण हुआ.


शंघाई एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेटरी के वैज्ञानिक हॉन्गपिंग डेंग का कहना है कि दोनों पाताल लोक धरती के निर्माण के दौरान ही बने थे. पिछले 450 करोड़ सालों में धरती में बदलाव होता रहा है. धरती की लेयर यानी मेंटल इसी बदलाव का उदाहरण है.


कहां हैं ये पाताल लोक?


रिसर्च रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि धरती के अंदर कई पाताल लोक हैं. इसमें दो की पुष्टि हुई है. पहला पाताल लोक अफ्रीका महाद्वीप की गहराई में है. वहीं, दूसरा पाताल लोक दक्षिण प्रशांत महासागर के नीचे बताया गया है. ये तब बने जब पृथ्वी और ग्रह या उल्कापिंड की टक्कर हुई. इन पाताल लोक ने धरती को घेर रखा है. जिसे लार्ज लो-शीयर-वेलोसिटी प्रोविंस (LLVPs) कहते हैं.


कैसे मिली जानकारी?


वैज्ञानिकों को इन पाताल लोक की जानकारी तब मिली जब वो भूकंप की लहरों का अध्ययन कर रहे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि भूकंप की लहरें धरती की अलग-अलग चीजों से अलग तरह से रिएक्ट करती हैं.रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाताल लोक का घनत्व उसके पास मौजूद चीजों से 2 से 3.5 गुना ज्यादा है. रिसर्च में दौरान इसमें लोहे की मात्रा भी पाई गई है.


वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में इससे जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ सकती हैं. पृथ्वी से जुड़े कई रहस्यों के जवाब मिल सकते हैं. पाताल लोक में लोहा मिलने की जानकारी से वैज्ञानिक खुश हैं. उनका मानना है कि यह प्रमाण है कि यहां से कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ सकती हैं.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.