Breaking News :

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन': ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा देश,जहां महिला शक्ति को समर्पित बड़ा फैसला लिया जाने वाला है: PM मोदी

तेल आयात बहाल करने के लिए मध्य पूर्व में भारत की आक्रामक ऊर्जा कूटनीति

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक, बेहतर वेतन की मांग पर बवाल; फरीदाबाद में भी हंगामा

उत्तराखंड:पीएम मोदी के दौरे से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे रहेगा बंद, 14 अप्रैल को उद्घाटन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू

उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस का बड़ा ऐलान: ‘एक परिवार-एक टिकट’ फॉर्मूला होगा लागू

सीएम धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने मुख्यमंत्री आवास में की मुलाकात

इराक ने अमेदी को चुना राष्ट्रपति, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने दी बधाई

देश का सबसे बड़ा घोटाला है SIR', ममता बनर्जी

जल्दी ही शुरू होने वाला है अमरनाथ यात्रा , इस साल 57 दिनों तक होगी यात्रा

Lucknow to Host Cultural Events on Ambedkar Jayanti

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 13 April 2026

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक, बेहतर वेतन की मांग पर बवाल; फरीदाबाद में भी हंगामा

नोएडा में मजदूरों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन सोमवार को अचानक हिंसक हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 और आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि मजदूर पिछले कई दिनों से वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हरियाणा में न्यूनतम वेतन बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश में वेतन न बढ़ने से असंतोष और ज्यादा बढ़ गया, जिसके चलते यह आंदोलन उग्र हो गया।


प्रदर्शन के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सहित कई प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लग गया, जिससे आम लोगों और ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।


वहीं, फरीदाबाद में भी मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।


प्रशासन ने मजदूरों की मांगों पर विचार करने और हालात सामान्य करने के लिए कई कदम उठाने का आश्वासन दिया है, जबकि पूरे एनसीआर में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.