Breaking News :

इराक ने अमेदी को चुना राष्ट्रपति, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने दी बधाई

देश का सबसे बड़ा घोटाला है SIR', ममता बनर्जी

जल्दी ही शुरू होने वाला है अमरनाथ यात्रा , इस साल 57 दिनों तक होगी यात्रा

Lucknow to Host Cultural Events on Ambedkar Jayanti

बढ़ती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना

प्रधानमंत्री मोदी सिलीगुड़ी में मेगा 'विजय संकल्प सभा' ​​को करेंगे संबोधित

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

Varuthini Ekadashi 2026: 10 हजार साल की तपस्या के बराबर फल देता है वरुथिनी एकादशी का व्रत

अमेरिका के वादा तोड़ने की आदत नहीं जाएगी , शांति वार्ता के बीच ईरान का कड़ा रुख

US Iran Talk : इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की वार्ता आखिरकार फेल, अमेरिका-ईरान के बीच नहीं हुआ कोई समझौता

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 12 April 2026

इराक ने अमेदी को चुना राष्ट्रपति, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने दी बधाई

लिस्बन। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने निजार अमेदी को इराक का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त होगा क्योंकि किसी भी देश के लिए मजबूत सरकार जरूरी होती है। एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा, "इराक गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर निजार अमेदी को बधाई। इस कदम से सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। भविष्य की गंभीर चुनौतियों से निपटने और हाल के वर्षों में हुई प्रगति को बनाए रखने के लिए मजबूत और स्थिर सरकारी संस्थाएं अत्यंत आवश्यक हैं।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि "यूरोपीय संघ इराक की स्थिरता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का दृढ़ समर्थक बना रहेगा।"

इराकी संसद ने 11 अप्रैल को राजधानी बगदाद में आयोजित एक निर्णायक मतदान सत्र के बाद पूर्व पर्यावरण मंत्री निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना।

संसद के अध्यक्ष हैबत अल-हल्बूसी ने रनऑफ मतदान में 227 वोट हासिल करने के बाद अमेदी को आधिकारिक रूप से विजेता घोषित किया। घोषणा के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संवैधानिक रूप से पद की शपथ ली।

यह महत्वपूर्ण सत्र 329 सदस्यीय संसद के लगभग 250 सांसदों की उपस्थिति में हुआ, जो राष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यक 220 सदस्यों के संवैधानिक कोरम से अधिक था।

टेलीविजन पर प्रसारित सत्र के अनुसार, पैट्रियॉटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (पीयूके) के उम्मीदवार अमेदी ने पहले दौर में 208 वोटों के साथ बढ़त बनाई जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कुर्दिस्तान इस्लामिक यूनियन के मुथन्ना अमीन और वर्तमान विदेश मंत्री फुआद हुसैन को क्रमशः 17 और 16 वोट मिले।

पहले चरण में कोई भी उम्मीदवार दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका इसलिए चुनाव अमेदी और अमीन के बीच दूसरे दौर में गया।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.