भारत ने यूएस‑ईरान संघर्ष विराम का स्वागत किया, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में मुक्त नौवहन की मांग
रेपो रेट को 5.25% पर कोई बदलाव नहीं,पहले की तरह देते रहें अपनी ईएमआई,:भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी बैठक के परिणाम सामने आ चुके हैं. आरबीआई गवर्नर ने बैठक में लिए गए अहम फैसलों के बारे में सूचना दी है. इस बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका अर्थ है कि आपके होम लोन या कार लोन की ईएमआई पर किसी तरह का असर नहीं होने वाला है. यह न घटेगी और न ही बढ़ने वाली है.
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी बैठक के परिणामों का ऐलान करते हुए आगे कहा कि समिति ने न्यूट्रल रुख अपनाया हुआ है. रेपो रेट को यथावत रखने के साथ SDF 5%, MSF 5.50% पर स्थिर हैं. इसके अलावा FY27 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान तय किया गया है. बीते साल 2025 में आरबीआई ने एक के बाद एक कई बार रेपो रेट में कटौती की थी. लोन लेने वालों को तोहफा दिया. रेपो रेट में कुल 125 अंकों की कटौती की गई थी. इस वर्ष की बैठक फरवरी में हुई. इसमें कटौती के सिलसिले पर रोक लगाई गई. इस बार फिर इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं करते हुए केंद्रीय बैंक ने 5.25 फीसदी को स्थिर बनाए रखा.
आपको बता दें कि रेपो रेट की दर वह होती है, जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक सभी बैंको को कर्ज देती है. इसका उपयोग अर्थव्यवस्था में महंगाई को नियंत्रित करना है. रेपो रेट के बढ़ने से बैंको में लोन लेना अधिक महंगा हो जाता है. इसमें आम जनता के लिए होम लोन या ऑटो लोन की ईएमआई अधिक हो जाती है.
आरबीआई की ओर से देश की जीडीपी ग्रोथ को लेकर अनुमान सामने रखे गए हैं. गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार, FY26 को लेकर रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.6 प्रतिशत तय किया गया है. वहीं FY27 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान है.
Add Comment