Breaking News :

ईरानी मीडिया का दावा: गिराए गए अमेरिकी एफ-35 के पायलट की तलाश में नाकाम रहा अमेरिका

देश में LPG की कोई कमी नहीं, करीब 28 लाख सिलेंडर प्रतिदिन हो रहे डिलीवर: इंडियन ऑयल

CSK vs PBKS, IPL 2026: संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट, चेन्नई सुपर किंग्स पहला विकेट गिरा

आप नेता को पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का संकेत: ‘चुप कराया गया, लेकिन हार नहीं मानी’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन के लॉन्च का संकेत दिया

अच्छे स्वास्थय का खज़ाना है खीरा, चेहरे से लेकर पेट के लिए लाभकारी

पाकिस्तान; खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

होर्मुज खोलने के लिए यूएन में बहरीन के प्रस्ताव पर रूस का वीटो, अब क्या होगा अमेरिका का अगला कदम?

बच्चों को अनुशासन स‍िखाने से पहले पेरेंट्स सुधारें अपना व्यवहार

होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर चलेगा सघन सत्यापन अभियान – जिलाधिकारी देहरादून

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 03 April 2026

अच्छे स्वास्थय का खज़ाना है खीरा, चेहरे से लेकर पेट के लिए लाभकारी

ताजगी से भरा और ठंडा खाने का मन करने की वजह से खीरा गर्मियों में सभी को पसंद आता है, लेकिन यह सिर्फ स्वाद में ताजगी देने वाला नहीं, बल्कि सेहत का पावरहाउस है। प्रकृति मौसम के हिसाब से हमें ऐसे फल और सब्जियां देती है, जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है खीरा। आयुर्वेद में खीरा शीतल और पित्तशानक माना गया है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है और सबसे जरूर खीरे के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसमें भरपूर पानी और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। गर्मियों में खीरे के सेवन से लू नहीं लगती है और शरीर का तापमान भी संतुलित बना रहता है। यह पाचन को भी सही रखने में मदद करता है और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।



खीरे में 85-96 फीसदी तक पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में खीरे का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। खीर में विटामिन ए, सी, के, और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है।

खीरे के सेवन से पाचन अच्छा रहता है। खीरे में बहुत ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट को शुष्क होने से बचाता है और गैस-कब्ज जैसी परेशानी कम होती है। खीरे में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही खीरा स्किन के लिए अच्छा है। यह चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है और नाखून और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

अब सवाल है कि खीरे को आहार में कैसे शामिल करें। सुबह की शुरुआत खीरे के जूस से कर सकते हैं। इसके लिए खीरा, पुदीना और धनिए के पत्ते को मिलाकर जूस बना लें। छानकर खाली पेट पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलेंगे। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.