Breaking News :

उद्योगपति गौतम अदाणी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश रोडमैप की सराहना की

मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

चारधाम यात्रा सुरक्षा: उत्तराखंड में 10 अप्रैल को होगी व्यापक आपदा माक ड्रिल

यूपी एटीएस का बड़ा धमाका: लखनऊ से 4 आतंकी गिरफ्तार; पाकिस्तान से 'QR कोड' के जरिए ले रहे थे फंडिंग

असम:कांग्रेस घुसपैठ व दंगा कराती थी, भाजपा ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है: सीएम योगी

ईरानी मीडिया का दावा: गिराए गए अमेरिकी एफ-35 के पायलट की तलाश में नाकाम रहा अमेरिका

देश में LPG की कोई कमी नहीं, करीब 28 लाख सिलेंडर प्रतिदिन हो रहे डिलीवर: इंडियन ऑयल

CSK vs PBKS, IPL 2026: संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट, चेन्नई सुपर किंग्स पहला विकेट गिरा

आप नेता को पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का संकेत: ‘चुप कराया गया, लेकिन हार नहीं मानी’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन के लॉन्च का संकेत दिया

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 03 April 2026

देश में LPG की कोई कमी नहीं, करीब 28 लाख सिलेंडर प्रतिदिन हो रहे डिलीवर: इंडियन ऑयल

नई दिल्ली । इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और प्रतिदिन करीब 28 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियां होने के बावजूद परिचालन सामान्य बना हुआ है। इंडियनऑयल ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि कोई कमी नहीं है और घबराहट में बुकिंग या जमाखोरी न करने की सलाह दी।

इंडियनऑयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इंडियनऑयल देशभर के घरों में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद परिचालन सामान्य स्तर पर स्थिर बना हुआ है।”

कंपनी ने बताया कि लगभग 87 प्रतिशत एलपीजी बुकिंग अब एसएमएस और आईवीआरएस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही हैं और सिलेंडर्स को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए डीएसी ओटीपी के माध्यम से डिलीवरी को प्रमाणित किया जाता है।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह आधिकारिक सहायता चैनलों के माध्यम से ग्राहकों की चिंताओं का सक्रिय रूप से समाधान कर रही है।

कंपनी ने आगे स्पष्ट किया कि प्रवासी मजदूरों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा 5 किलो एफटीएल सिलेंडर लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वितरण सुगम और सुलभ हो सके।

तेल कंपनी ने कहा, “लगातार उपलब्धता बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। इसलिए, चिंता या घबराहट की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रबंधन किया जा रहा है।”

इंडियनऑयल ने आगे कहा, “घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। पूरे देश में, अधिकृत वितरकों के माध्यम से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, और कालाबाजारी को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.