Breaking News :

ईरानी मीडिया का दावा: गिराए गए अमेरिकी एफ-35 के पायलट की तलाश में नाकाम रहा अमेरिका

देश में LPG की कोई कमी नहीं, करीब 28 लाख सिलेंडर प्रतिदिन हो रहे डिलीवर: इंडियन ऑयल

CSK vs PBKS, IPL 2026: संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट, चेन्नई सुपर किंग्स पहला विकेट गिरा

आप नेता को पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का संकेत: ‘चुप कराया गया, लेकिन हार नहीं मानी’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन के लॉन्च का संकेत दिया

अच्छे स्वास्थय का खज़ाना है खीरा, चेहरे से लेकर पेट के लिए लाभकारी

पाकिस्तान; खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

होर्मुज खोलने के लिए यूएन में बहरीन के प्रस्ताव पर रूस का वीटो, अब क्या होगा अमेरिका का अगला कदम?

बच्चों को अनुशासन स‍िखाने से पहले पेरेंट्स सुधारें अपना व्यवहार

होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर चलेगा सघन सत्यापन अभियान – जिलाधिकारी देहरादून

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 03 April 2026

होर्मुज खोलने के लिए यूएन में बहरीन के प्रस्ताव पर रूस का वीटो, अब क्या होगा अमेरिका का अगला कदम?

नई दिल्ली । होर्मुज स्ट्रेट को लेकर रूस का रुख हमेशा से ही ईरान के समर्थन में रहा है। खासतौर से रूस इस मामले में अमेरिका के हस्तक्षेप के खिलाफ रहा है। होर्मुज के बंद रहने से कई देशों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत देशों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन करने के लिए सभी जरूरी बचाव के तरीके इस्तेमाल करने का अधिकार होगा। हालांकि, रूस ने इस प्रस्ताव को पहले ही वीटो कर दिया है। इन सबके बीच सवाल ये उठता है कि यूएन में इस प्रस्ताव को पास ना किए जाने के बाद क्या अमेरिका होर्मुज में अपनी ताकत का इस्तेमाल करेगा? संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के बिना, अमेरिका के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत चुनौतीपूर्ण होगा। रूस और चीन पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं कि वे किसी भी एकतरफा सैन्य हस्तक्षेप को अवैध मानेंगे। हालांकि, अमेरिका ऐतिहासिक रूप से 'नेविगेशन की स्वतंत्रता' के नाम पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अपने हितों की रक्षा के लिए अकेले कदम उठाता रहा है।

बहरीन के प्रस्ताव पर यूएन में रूस के वीटो के बाद अमेरिका संभवतः अपने सहयोगी देशों को होर्मुज स्ट्रेट में सैनिकों की तैनाती और कार्रवाई के लिए मना सकता है। हालांकि, फ्रांस और ब्रिटेन समेत कई देशों ने शुरुआत से ही होर्मुज स्ट्रेट में अपने युद्धपोत भेजने या किसी भी तरह से अपनी ताकत को इस संघर्ष में झोकने से इनकार कर दिया है।

फ्रांस का कहना है कि यह युद्ध अमेरिका ने शुरू किया है, इसलिए उसे खुद इस मामले से उलझना चाहिए। अमेरिका के लिए इस वक्त स्थिति काफी गंभीर बने हुए हैं। एक तरफ तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से यूएस पर वैश्विक दबाव बन रहा है। दूसरी तरफ ट्रंप सरकार के लिए पीछे हटना इस संघर्ष में हार मानने जैसा है।

अमेरिका तमाम रोकथाम के बावजूद भी ईरान के खिलाफ हमले जारी रखे हुए है। अमेरिका में किसी भी देश पर हमला करने से पहले कांग्रेस में इसपर चर्चा की जाती है और उसपर सहमति बनने के बाद ही अमेरिकी किसी देश पर हमला कर सकता है। अमेरिकी कांग्रेस में ये आरोप लगाए गए कि ट्रंप सरकार ने ईरान पर हमला करने से पहले सीनेट में इस बात को नहीं रखा।

ट्रंप सरकार ने अब तक कानून की अनदेखी करते हुए अब तक वहीं किया,जो उन्हें करना था। ऐसे में बहरीन के प्रस्ताव पर सहमति ना बनने के बाद भी अगर यूएस होर्मुज में सैनिक भेजता है, तो यह सीधे तौर पर यूएन की प्रभावशीलता पर प्रश्न चिन्ह लगा देगा। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.