Breaking News :

सब्जी की छुट्टी कर देगी यह चटपटी सूखी दही मिर्च, सालों तक नहीं होगी खराब

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, 8 भारतीयों की मौत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए जबरदस्त 2 अप्रैल को लॉन्च होगा रियलमी 16 5जी; बेहतरीन फीचर्स से लैस

सेहत का खजाना है तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

भीषण गर्मियों में चाहिए ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी,तो पियें ये ड्रिंक

किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत

1 अप्रैल से पेट्रोल पंप पर मिलेगा इथेनॉल मिश्रित सस्ता ईंधन

Neeb Karori Baba’s Birthplace in Firozabad Set for Major Tourism Boost as Convention Centre Nears Completion

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 30 March 2026

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म



एक्ट्रेस सोनम कपूर के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। वो दूसरी बार मां बनी हैं, उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी सोनम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। सोनम अब दो बच्चों की मां बन गई हैं। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बेहद शुक्रगुजार और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के आने की खुशखबरी सुनाते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारा परिवार और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशियों से और भी ज्यादा भर गया है।” ‘रांझणा’ फेम अभिनेत्री ने बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु अब छोटे भाई को पाकर बहुत खुश है। सोनम ने आगे लिखा, “वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत उत्साहित और खुश है और हम इस अनमोल नई जिंदगी के लिए खुद को बहुत धन्य महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और प्यार से भर दिया है।”

पोस्ट के अंत में सोनम और आनंद ने लिखा, “हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए सफर की शुरुआत करने के लिए शुक्रगुजार हैं।”

इस खुशखबरी को लेकर सोनम के परिवार और दोस्तों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। करीना कपूर ने लिखा, “बधाई हो सोना और आनंद।” सोनम की बहन रिया कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ खुशी जताई। सोनम के चाचा संजय कपूर ने भी रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा, दीया मिर्जा और हुमा कुरैशी ने भी कमेंट सेक्शन में बधाई दी।

सोनम कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह हॉट पिंक रंग का शानदार सूट पहने नजर आई थीं। कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा था – “मां।”

सोनम कपूर ने मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.