Breaking News :

सब्जी की छुट्टी कर देगी यह चटपटी सूखी दही मिर्च, सालों तक नहीं होगी खराब

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, 8 भारतीयों की मौत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए जबरदस्त 2 अप्रैल को लॉन्च होगा रियलमी 16 5जी; बेहतरीन फीचर्स से लैस

सेहत का खजाना है तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

भीषण गर्मियों में चाहिए ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी,तो पियें ये ड्रिंक

किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत

1 अप्रैल से पेट्रोल पंप पर मिलेगा इथेनॉल मिश्रित सस्ता ईंधन

Neeb Karori Baba’s Birthplace in Firozabad Set for Major Tourism Boost as Convention Centre Nears Completion

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 30 March 2026

भीषण गर्मियों में चाहिए ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी,तो पियें ये ड्रिंक

गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर को हाइड्रेट रखना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए प्राकृतिक और स्वादिष्ट कोल्ड ड्रिंक का सेवन सबसे अच्छा विकल्प है। हेल्थ एक्सपर्ट ऐसे ही आसानी से तैयार और सेहत के लिए लाभदायी आम पन्ना के रोजाना सेवन की सलाह देते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन तेज धूप और लू के मौसम में पर्याप्त तरल पदार्थों के सेवन पर जोर देता है। ऐसे में पारंपरिक और जादुई ड्रिंक आम पन्ना बेहतरीन विकल्प है, जो कच्चे आम से बनता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक और ताजगी देता है, बल्कि इंस्टेंट एनर्जी भी प्रदान करता है। आम पन्ना गर्मियों का सबसे लोकप्रिय घरेलू पेय है। कच्चे आमों को भूनकर या उबालकर उनका गूदा निकाला जाता है, फिर इसमें चीनी या गुड़, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और पुदीना मिलाकर तैयार किया जाता है। यह पेय शरीर की गर्मी को कम करने, पाचन सुधारने और डिहाइड्रेशन से बचाने में बेहद प्रभावी है। आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक कूलिंग एजेंट माना जाता है।

आम पन्ना पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह डिहाइड्रेशन से बचाता है। गर्मी में पसीने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स, या सोडियम, पोटैशियम आदि की कमी हो जाती है। आम पन्ना इनकी पूर्ति करता है, जिससे थकान दूर होती है और एनर्जी बनी रहती है। यह पानी से बेहतर विकल्प साबित होता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं।

दूसरा महत्वपूर्ण लाभ पाचन तंत्र को मजबूत बनाना है। कच्चे आम में मौजूद एसिड और फाइबर पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। पुदीना और जीरा मिलाने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। गर्मी में अक्सर पेट की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में आम पन्ना राहत देता है। तीसरा, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है। इससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही यह शरीर की गर्मी को संतुलित रखता है और लू या हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

आम पन्ना प्राकृतिक रूप से शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। गर्मी में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में यह इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर का काम करता है। कुछ अध्ययनों और पारंपरिक ज्ञान के अनुसार, यह लीवर स्वास्थ्य को भी सपोर्ट करता है और वजन प्रबंधन में सहायक हो सकता है यदि मध्यम मात्रा में लिया जाए।

आम पन्ना बनाना भी आसान है। 2-3 कच्चे आमों को धोकर भूनें या उबाल लें। इसके बाद ठंडा होने पर छीलकर गूदा निकाल लें। फिर इसमें स्वाद के अनुसार चीनी या गुड़, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, थोड़ा सादा नमक और कटी पुदीना पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद सर्व करें।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.