Breaking News :

सब्जी की छुट्टी कर देगी यह चटपटी सूखी दही मिर्च, सालों तक नहीं होगी खराब

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, 8 भारतीयों की मौत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए जबरदस्त 2 अप्रैल को लॉन्च होगा रियलमी 16 5जी; बेहतरीन फीचर्स से लैस

सेहत का खजाना है तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

भीषण गर्मियों में चाहिए ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी,तो पियें ये ड्रिंक

किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत

1 अप्रैल से पेट्रोल पंप पर मिलेगा इथेनॉल मिश्रित सस्ता ईंधन

Neeb Karori Baba’s Birthplace in Firozabad Set for Major Tourism Boost as Convention Centre Nears Completion

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 30 March 2026

सेहत का खजाना है तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

हर बदलते मौसम में प्रकृति भी अपना रूप बदल लेती है और गर्मियों में रस से भरे ताज़े फलों की बहुतायत होती है। गर्मियों की शुरुआत के साथ रसीले और मीठे तरबूज भी बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। आयुर्वेद में तरबूज को सिर्फ फल नहीं माना जाता, बल्कि इसे पित्त शामक फल की संज्ञा दी गई है। तरबूज को ज्येष्ठ के महीने का फल माना गया है क्योंकि उस वक्त तापमान सबसे अधिक गर्म होता है और तरबूज की तासीर ठंडी होती है। भले ही बाजार में अभी से तरबूज और खरबूज बाजार में मिलने लगते हैं, लेकिन फिलहाल उनका सेवन पाचन की समस्या पैदा कर सकता है। मौसम के अनुसार तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं।

यह सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड नहीं रखता है, बल्कि वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में एक बार सेवन के बाद लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। तरबूज खाने से शरीर में गर्मियों में पानी की कमी नहीं होती है क्योंकि तरबूज का 90 फीसदी हिस्सा पानी ही होता है। ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन लाभकारी है। यह चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में भी मदद करता है और शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है।

तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे और बालों की हेल्थ के लिए लाभकारी है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे गर्मियों में होने वाली अतिसार और जी घबराने की समस्या कम होती है। इसके अलावा तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करते हैं।

अगर शरीर में सूजन की समस्या है, तब भी तरबूज का सेवन लाभकारी है। पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर मजबूती देने का काम करते हैं। गर्मियों में दोपहर के वक्त तरबूज जरूर खाएं। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.