Breaking News :

LPG Prices Rise in Meerut; Domestic Cylinder Now Costs ₹910.50

Northeast Now Known for Opportunities, Not Distance from Delhi: Vice President Radhakrishnan

Uttarakhand Moving Ahead at Faster Pace Under CM Dhami: Amit Shah

Not Just Sugar: Apollo Neurologist Explains 5 Major Causes of Insulin Resistance

Emergency Landing in Lucknow: Deputy CM Keshav Prasad Maurya Safe After Helicopter Develops Technical Fault

UP Electoral Roll Verification: 93.8% Notices Delivered, Hearings Completed for 2.8 Crore Voters

महिला रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की नई पहल, 8 मार्च को लॉन्च होगा ‘शाइन’ मॉड्यूल

बरेली में 11 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 12 जिलों के युवा होंगे शामिल; प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

गोमाता को ‘राज्यमाता’ घोषित करने की मांग के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा शुरू, कई जिलों में करेंगे जनसभाएं

अयोध्या में नव संवत्सर समारोह की तैयारियां तेज: 19 मार्च को राम मंदिर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 07 March 2026

महिला रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की नई पहल, 8 मार्च को लॉन्च होगा ‘शाइन’ मॉड्यूल

गोरखपुर। 7 मार्च 2026


भारतीय रेलवे ने कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने महिला रेलकर्मियों के लिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) पर ‘शाइन’ (SHINE) नाम का एक नया मॉड्यूल तैयार किया है, जिसके माध्यम से वे मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत आसानी से और गोपनीय तरीके से दर्ज कर सकेंगी।


यह मॉड्यूल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर पूरे भारतीय रेलवे में लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जा सके।


रेलवे बोर्ड के अनुसार, “सेक्सुअल हैरेसमेंट इंसीडेंट नोटिफिकेशन फार इंपावरमेंट” (SHINE) मॉड्यूल के जरिए दर्ज की गई शिकायतें सीधे संबंधित आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee) तक ऑनलाइन पहुंचेंगी। इससे शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेने और समयबद्ध कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।


इस प्रणाली की खास बात यह है कि इसका उपयोग केवल महिला रेलवे कर्मचारी ही नहीं कर सकेंगी, बल्कि  बाहरी लोग भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसमें विजिटर, ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी, मजदूर और छात्र भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।


इसके अलावा HRMS में अधिकृत अधिकारी भी किसी महिला कर्मचारी की ओर से शिकायत दर्ज करने में सक्षम होंगे। मॉड्यूल में एक विशेष रिपोर्टिंग सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी मामलों की प्रगति पर नियमित नजर रख सकेंगे और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगे।


रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द आंतरिक शिकायत समितियों का गठन करें और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जांच के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नामित करें। साथ ही इस नई सुविधा की जानकारी सभी कर्मचारियों, विशेष रूप से महिला कर्मचारियों तक व्यापक रूप से पहुंचाने के लिए भी कहा गया है।


रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर डॉ. वीजी भूमा ने पांच मार्च 2026 को लिखे पत्र में कहा कि “शाइन मॉड्यूल एचआरएमएस के माध्यम से संचालित होगा और महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें सुरक्षित और गोपनीय तरीके से दर्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा।”


रेलवे के इस फैसले का स्वागत करते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के जोनल सेक्रेटरी ओंकार सिंह ने कहा कि “इस पहल से कार्यस्थलों पर महिला उत्पीड़न की शिकायतों में कमी आएगी।”


इस पहल को महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद कार्यस्थल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महिला रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की नई पहल, 8 मार्च को लॉन्च होगा ‘शाइन’ मॉड्यूल


भारतीय रेलवे ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। रेलवे बोर्ड ने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) पर “सेक्सुअल हैरेसमेंट इंसीडेंट नोटिफिकेशन फार इंपावरमेंट” (SHINE) नाम का मॉड्यूल तैयार किया है, जिसके माध्यम से महिला रेलकर्मी कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज कर सकेंगी। यह मॉड्यूल 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉन्च किया जाएगा।


इस मॉड्यूल के जरिए दर्ज शिकायतें सीधे संबंधित आंतरिक शिकायत समिति तक ऑनलाइन पहुंचेंगी, जिससे मामलों पर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर केवल महिला कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बाहरी लोग जैसे विजिटर, ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी, मजदूर और छात्र भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।


HRMS प्रणाली में अधिकृत अधिकारी भी जरूरत पड़ने पर किसी महिला कर्मचारी की ओर से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। साथ ही मॉड्यूल में एक विशेष रिपोर्टिंग सिस्टम भी होगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों की प्रगति पर लगातार नजर रख पाएंगे और मामलों के समाधान की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।


रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर डॉ. वीजी भूमा ने कहा कि “शाइन मॉड्यूल एचआरएमएस के माध्यम से संचालित होगा और महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें सुरक्षित और गोपनीय तरीके से दर्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा।” वहीं, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी ओंकार सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि “इस पहल से कार्यस्थलों पर महिला उत्पीड़न की शिकायतों में कमी आएगी।”


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.