Breaking News :

Building Tomorrow: India’s Push for a Future-Ready Digital Economy

Amit Shah Applauds India’s Impressive 7.7% GDP Growth

गोंडा को ₹516 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

दिल्ली : जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है कॉकरोच जनता पार्टी

Sawan Shivratri 2026: इस साल जाने सावन शिवरात्रि है कब ? जलाभिषेक का नोट करें डेट,मुहूर्त

ऑयल इंडिया ने अंडमान में खोजा प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार, समुद्र के नीचे मिला खजाना

श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान और वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित

पटना फायरिंग मामला: सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे खान सर, समय खत्म होने पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

धामी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेदबदल, नौ आईजी समेत कुल 13 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

Pawan Singh’s Growing Political Role Sparks Speculation Over Future MLA Prospects

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 06 June 2026

बरेली में 11 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 12 जिलों के युवा होंगे शामिल; प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

बरेली | 7 मार्च 2026

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बरेली में बड़ा अवसर आने वाला है। शहर के जाट रेजीमेंट सेंटर में 11 मार्च से 23 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों—बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं—के अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 11 मार्च को सुबह छह बजे दौड़ से होगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज और एडमिट कार्ड के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है।

भर्ती की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए और युवाओं से अपील की कि वे भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के दलाल या फर्जीवाड़े से दूर रहें। अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर लिखी तारीख के अनुसार ही भर्ती रैली में शामिल होना होगा। साथ ही, एक दिन पहले शाम से ही उम्मीदवारों को परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जहां रुकने, पीने के पानी, शौचालय और निर्धारित शुल्क पर भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बैठक में पीडब्ल्यूडी को दो दिन के भीतर बैरिकेडिंग पूरी करने, बिजली विभाग को जनरेटर की व्यवस्था करने, स्वास्थ्य विभाग को 108 एंबुलेंस और हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और अभ्यर्थियों की मदद के लिए शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। रोडवेज बसों पर सेना भर्ती से जुड़े फ्लेक्स लगाए जाएंगे, जबकि फायर ब्रिगेड को भी जरूरी प्रबंधन करने को कहा गया है।

नगर निगम की ओर से भी भर्ती रैली के दौरान साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि परिसर में बायो टॉयलेट, वाटर टैंक और डस्टबिन लगाए जा रहे हैं तथा सफाईकर्मियों की तैनाती की जा रही है। दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए रैन बसेरों में भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न बरेली में 11 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 12 जिलों के युवा होंगे शामिल; प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बरेली में बड़ा अवसर आने वाला है। शहर के जाट रेजीमेंट सेंटर में 11 मार्च से 23 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों—बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं—के अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 11 मार्च को सुबह छह बजे दौड़ से होगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज और एडमिट कार्ड के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है।

भर्ती की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए और युवाओं से अपील की कि वे भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के दलाल या फर्जीवाड़े से दूर रहें। अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर लिखी तारीख के अनुसार ही भर्ती रैली में शामिल होना होगा। साथ ही, एक दिन पहले शाम से ही उम्मीदवारों को परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जहां रुकने, पीने के पानी, शौचालय और निर्धारित शुल्क पर भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बैठक में पीडब्ल्यूडी को दो दिन के भीतर बैरिकेडिंग पूरी करने, बिजली विभाग को जनरेटर की व्यवस्था करने, स्वास्थ्य विभाग को 108 एंबुलेंस और हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और अभ्यर्थियों की मदद के लिए शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। रोडवेज बसों पर सेना भर्ती से जुड़े फ्लेक्स लगाए जाएंगे, जबकि फायर ब्रिगेड को भी जरूरी प्रबंधन करने को कहा गया है।

नगर निगम की ओर से भी भर्ती रैली के दौरान साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि परिसर में बायो टॉयलेट, वाटर टैंक और डस्टबिन लगाए जा रहे हैं तथा सफाईकर्मियों की तैनाती की जा रही है। दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए रैन बसेरों में भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.