Newlyweds Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Begin Married Life with Prayers at Tirupati
होली पर घर पहुंचना होगा आसान, कानपुर से दिल्ली-आगरा-पूर्वांचल के लिए विशेष बसों की व्यवस्था
कानपुर | 1 मार्च 2026
होली के त्योहार को देखते हुए कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से विशेष रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, ताकि लोग समय पर और सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंच सकें।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया कि दिल्ली, आगरा और पूर्वांचल रूट के लिए कुल 140 बसें लगाई गई हैं, जबकि 150 बसें अतिरिक्त रूप से रिजर्व में रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर इन बसों को तुरंत किसी भी रूट पर भेजा जाएगा। यह व्यवस्था 10 मार्च तक लागू रहेगी।
दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 80 बसें, आगरा रूट पर 20 बसें और पूर्वांचल के विभिन्न शहरों के लिए 40 बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली, गोरखपुर, आगरा, मेरठ और लखनऊ जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रियों को हर 30 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
बस अड्डे पर चालक और परिचालकों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रविवार से यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है, ऐसे में किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाएगी और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई होली पर घर पहुंचना होगा आसान, कानपुर से दिल्ली-आगरा-पूर्वांचल के लिए विशेष बसों की व्यवस्था
होली के त्योहार को देखते हुए कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से विशेष रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, ताकि लोग समय पर और सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंच सकें।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया कि दिल्ली, आगरा और पूर्वांचल रूट के लिए कुल 140 बसें लगाई गई हैं, जबकि 150 बसें अतिरिक्त रूप से रिजर्व में रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर इन बसों को तुरंत किसी भी रूट पर भेजा जाएगा। यह व्यवस्था 10 मार्च तक लागू रहेगी।
दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 80 बसें, आगरा रूट पर 20 बसें और पूर्वांचल के विभिन्न शहरों के लिए 40 बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली, गोरखपुर, आगरा, मेरठ और लखनऊ जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रियों को हर 30 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
बस अड्डे पर चालक और परिचालकों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रविवार से यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है, ऐसे में किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाएगी और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
Add Comment