Breaking News :

अखिलेश के 2032 वाले दावे पर BJP का पलटवार, 2022 के नतीजे याद दिलाकर साधा निशाना

अंजलि अरोड़ा के परिवार में विवाद! भाभी आरती ने पति और ससुराल वालों पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप

देवभूमि में न सिफारिश चलेगी, न रिश्वतखोरी’, धामी ने 200 से अधिक लोगों को जेल भेजने का किया दावा

योगी बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल मैत्री को मिल रहा नया विस्तार, सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की नई रफ्तार

Ayodhya-Janakpur Get Direct Rail Connectivity, Saryu-Kamla Express Flagged Off

2027 से पहले ही सपा-कांग्रेस में रार! BJP बोली- जनता के सामने बेनकाब हुआ एकजुटता का ढोंग

India's ₹24,000 Crore Development Push: Modi Puts Nepal Partnership on a New Growth Track

West Bengal का नाम बदलकर 'Paschim Banga' करने की तैयारी, 9 तारीख को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर कैसे?' रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 23 November 2026

योगी बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल मैत्री को मिल रहा नया विस्तार, सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की नई रफ्तार

लखनऊ, 23 नवंबर 2026


उत्तर प्रदेश और नेपाल के बीच व्यापार, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश का पहला लैंड पोर्ट तैयार है और भारत से नेपाल होने वाले निर्यात का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। रुपईडीहा सीमा के आसपास इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। वहीं, लखनऊ-रुपईडीहा कॉरिडोर के तहत बाराबंकी-बहराइच फोरलेन हाईवे बनने से रुपईडीहा से नेपालगंज तक यात्रा का समय आधा होने की उम्मीद है।


योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बहराइच के सीमावर्ती नेपालगंज रोड क्षेत्र को ब्रॉडगेज और विद्युतीकृत रेल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा सोनौली-भैरहवा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण तेजी से जारी है, जहां पब्लिक टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल और वेयरहाउस तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने 1,450 करोड़ रुपये की लागत से बने 80 किलोमीटर लंबे गोरखपुर-सोनौली मार्ग के लोकार्पण का भी उल्लेख किया। साथ ही नेपाल सीमा से सिद्धार्थनगर और बस्ती होते हुए प्रयागराज तक फोरलेन कॉरिडोर और 750 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को भी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए अहम बताया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या से सीतामढ़ी होते हुए जनकपुर तक श्रीराम मार्ग भी आकार ले रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और नेपाल के संबंधों को मिल रहे नए विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों की मित्रता लगातार मजबूत हो रही है। योगी ने यह भी कहा कि पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की एक दिव्य लहर चल रही है और अयोध्या धाम आज इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.