Breaking News :

योगी बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल मैत्री को मिल रहा नया विस्तार, सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की नई रफ्तार

Ayodhya-Janakpur Get Direct Rail Connectivity, Saryu-Kamla Express Flagged Off

2027 से पहले ही सपा-कांग्रेस में रार! BJP बोली- जनता के सामने बेनकाब हुआ एकजुटता का ढोंग

India's ₹24,000 Crore Development Push: Modi Puts Nepal Partnership on a New Growth Track

West Bengal का नाम बदलकर 'Paschim Banga' करने की तैयारी, 9 तारीख को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर कैसे?' रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नेपाल की समृद्धि में भारत बनेगा ऊर्जा साझेदार, PM मोदी ने हाइड्रोपावर और कनेक्टिविटी पर दिया जोर

UP चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर जल्द बनेगी सहमति, 4 दिन में होगा फैसला!

BJP को झटका, 27 साल पुराने कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी अग्रवाल कांग्रेस में शामिल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 23 November 2026

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन और बुल्गारिया की विदेश मंत्री डॉ. वेलिस्लावा पेट्रोवा के साथ अलग-अलग उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन वार्ताओं का मुख्य केंद्र यूरोपीय देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों को नई गति प्रदान करना रहा। 


नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन के साथ हुई बैठक में दोनों नेताओं ने 'भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2026–2030' के तहत अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन से मिलकर खुशी हुई। हमने 'भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2026–2030' के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। हमने व्यापार, सेमीकंडक्टर, एआई, डिजिटल और साइबर सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी प्रयासों, सुरक्षा, जलवायु, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि, जल, स्वास्थ्य, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। हमने भारत-ईयू संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर भी चर्चा की। हमारी बातचीत में आपसी हित से जुड़े अन्य वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों को भी शामिल किया गया।


इससे पहले, डॉ. जयशंकर ने यहां बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेट्रोवा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने व्यापार, कनेक्टिविटी, निवेश, तकनीक, रक्षा, सुरक्षा और टैलेंट मोबिलिटी (प्रतिभाओं की आवाजाही) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। डॉ. जयशंकर ने इस मुलाकात के बाद एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा हमने दोनों देशों के बीच बढ़ते लोगों के आपसी संपर्कों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सराहना की, साथ ही भारत-ईयू के गहरे होते संबंधों पर भी चर्चा की। इस बात पर सहमति बनी कि भारत-ईयू एफटीए के बाद दोनों पक्षों के व्यवसायों के बीच सक्रिय आदान-प्रदान होना चाहिए। इसके अलावा, आईएमईसी और अन्य कनेक्टिविटी पहलों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। हमने काला सागर की स्थिति और यूक्रेन संघर्ष पर हुई चर्चा की सराहना की।


कूटनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यूरोप के इन दो प्रमुख देशों के विदेश मंत्रियों की भारत यात्रा और डॉ. जयशंकर के साथ हुई सार्थक चर्चाएं वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को सुदृढ़ करने और यूरोपीय संघ के साथ भारत के रणनीतिक जुड़ाव को नई ऊंचाई देने में मील का पत्थर साबित होंगी।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.