खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा परिवार उजड़ा, भीषण हादसे में 9 की मौत
जामताड़ा के साइबर ठगी नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 22 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 22 नवंबर 2026
जामताड़ा से संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 22 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट दिल्ली हरेश्वर स्वामी की टीम ने पांच दिनों तक चले अंतरराज्यीय अभियान के दौरान झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की। इस कार्रवाई में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में जाफिर अंसारी, मोहम्मद अजहर अंसारी, अहमद रज़ा, अमीर हमजा, मुकेश मंडल, मंजूर अंसारी, जिबलाल मंडल, सोनू कुमार वर्मा, राहुल मंडल, तरजन भारती, विक्रम बॉस, जयनंदन दास उर्फ रावण, दीपेश पटेल, हर्ष सिंह और करण कुमार समेत कुल 22 लोग शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए 20 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की गई और 22,139 लोगों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, आरोपियों के तार 2,080 साइबर शिकायतों से जुड़े पाए गए ।
इस अभियान में दिल्ली पुलिस की सात टीमों के कुल 64 जवानों ने हिस्सा लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 63 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और दो मैकबुक बरामद किए हैं। कई राज्यों में एक साथ की गई इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अब बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और आरोपियों से पूछताछ के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा ठगी के तरीकों का पता लगाने में जुटी है।
Add Comment