खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा परिवार उजड़ा, भीषण हादसे में 9 की मौत
अवधेश चौहान की एंट्री से सीतापुर में बदलेगा सियासी समीकरण? अखिलेश यादव ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा
लखनऊ, 21 नवंबर 2026
समाजवादी पार्टी में अवधेश चौहान के शामिल होने पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उनके पार्टी में आने को सीतापुर और लखीमपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम बताया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार पीडीए समाज के बीच अपना आधार बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही थी और अवधेश चौहान के जुड़ने से इस प्रयास को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
अखिलेश यादव ने कहा, "अवधेश चौहान जी जो जॉइन कर रहे हैं समाजवादी पार्टी। जितना समय इन्हें मिला, उतने में तैयारी कर-कर के आ गए। इन्हें बहुत समय हमने नहीं दिया। इन्हें शायद कल ही जानकारी हुई होगी।" उन्होंने आगे कहा कि अवधेश चौहान का मन पार्टी में शामिल होने का काफी पहले से था। वहीं, समाजवादी पार्टी भी ऐसे लोगों की तलाश में थी, जिनके जरिए सीतापुर और लखीमपुर इलाके में पीडीए समाज की भागीदारी और पहुंच को और बढ़ाया जा सके।
अवधेश चौहान के पार्टी में आने से मिलने वाली राजनीतिक और जमीनी मजबूती का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी सीतापुर में शून्य पर पहुंचने जा रही है।
Add Comment