Breaking News :

मुजफ्फरनगर में 25 हजार का इनामी धर्मांतरण आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Trump Accuses Zelenskyy of Rejecting Peace Efforts, Warns Against Russian Refinery Strikes

Chhatarpur Temple Witnesses Massive Devotee Turnout on Navratri Day 1

Chirag Paswan Opposes Police Force Against Youth Amid Protest Violence

अनुराग ठाकुर का विपक्ष से सवाल: वोट कटने पर इतना हंगामा क्यों?

सीएम धामी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आदर्श अपनाने की अपील

योगी सरकार का नारी सशक्तिकरण पर जोर, महिलाओं को आवास से लेकर जमीन के अधिकार तक का लाभ

Supreme Court Orders Review of Delhi Barricades, Directs Normal Metro and Rail Services

चुनाव आयोग पर सवाल से भाजपा को क्यों होती है तकलीफ? अखिलेश यादव का तंज

कंगना रनौत का आरोप, भारत को अस्थिर करने में जुटी हैं देशविरोधी ताकतें

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 11 October 2026

अनुराग ठाकुर का विपक्ष से सवाल: वोट कटने पर इतना हंगामा क्यों?

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मतदाता सूची में संशोधन को लेकर विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन झूठ को आधार बनाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार चुनाव हारने के बाद विपक्षी नेता अब पूरी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।


मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने सवाल किया, “सवाल ये खड़ा होता है कि वोट कटा किसका? जो मर गया है या डुप्लीकेट वोट है या वहां से कहीं और चला गया माइग्रेट कर गया है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर मृत को भी वोट करने का क्या अधिकार होगा? नहीं होगा। क्या डुप्लीकेट वोट आपको अधिकार है? नहीं है। क्या आप एक जगह से दूसरी जगह पलायन करके तब आपको दोनों तरफ जाकर वोट डालने का अधिकार है? नहीं है।”


उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची से ऐसे ही नाम हटाए गए हैं, तो फिर विरोध किस बात का है। हिमाचल प्रदेश में हुई प्रक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उनमें से किसी का वोट काटा गया है। उन्होंने कहा, “अगर वही वोट कटे हैं। तो फिर हंगामा किस बात का है? मेरा जितने लोग यहां पर खड़े हैं आगे इधर सब आप एक बार कैमरा लेकर सबसे पूछिए। हिमाचल में भी अभी की प्रक्रिया हुई। क्या आप में से किसी का वोट कट गया? नहीं।”


अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि मतदाताओं को अपनी जानकारी की जांच करने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए तीन से चार महीने का समय दिया गया था। उन्होंने कहा, “कम से कम तीन-चार महीने आपसे पूछा गया आपका वोट, वोट में अगर कोई आपत्ति की गई तो आपको उसका भी मौका दिया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को हर व्यक्ति और घर तक पहुंचने का अवसर मिला।


विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “इनके सभी जितने दल हैं, सबके नेता भी हैं, कार्यकर्ता भी हैं। बीएलओ, सरकार का, बीएलए इनका, पार्टियों का, सबको मौका मिला हर कार्यकर्ता के पास जाने का, हर व्यक्ति हर घर के पास जाने का तो फिर क्यों हंगामा है भाई?” उनके बयान ने मतदाता सूची में संशोधन को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी राजनीतिक बहस को फिर से चर्चा में ला दिया है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.