चुनाव आयोग पर सवाल से भाजपा को क्यों होती है तकलीफ? अखिलेश यादव का तंज
कंगना रनौत का आरोप, भारत को अस्थिर करने में जुटी हैं देशविरोधी ताकतें
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2026
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने देश में व्यवधान पैदा करने की कथित कोशिशों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशविरोधी तत्व, आतंकी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिशें भारत के सामने गंभीर चुनौती बन रही हैं। उनके मुताबिक, अलग-अलग बहानों से देश की सामान्य व्यवस्था को बाधित करने और आम नागरिकों को परेशान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कंगना रनौत ने कहा, “देखिए जो देशद्रोही और जो आतंकी शक्तियां हैं और जो अंतरराष्ट्रीय साजिशें हैं वो हमारे देश के लिए इस वक्त बहुत गंभीर समस्या बन चुकी है। क्योंकि किसी न किसी बहाने चाहे कोई भी हो, किसी न किसी बहाने देश को और नागरिकों को जो है वो देश को खड़ा कर देने का, स्टैंडस्टिल कर देने का, नागरिकों को जो है वो किसी न किसी तरह की असुविधा कर देना, इस तरह की कई साजिशें चल रही हैं।”
अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने की बात करते हुए कंगना ने कहा, “लेकिन जैसे आज हम भी अयोध्या जा रहे हैं, कल श्री राम जी का आशीर्वाद लेने, जब तक श्री राम जी हमारे साथ हैं, हनुमान जी का आशीर्वाद हमारे साथ है, कोई...” उन्होंने कहा कि कई ताकतें भारत को बांटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देशवासी एकजुट होकर भारत के साथ खड़े हैं।
कंगना ने दावा किया कि कई लोग देशविरोधी ताकतों को उजागर करने में जुटे हैं। उन्होंने लोगों की बढ़ती नाराजगी का उल्लेख करते हुए कहा, “और देखिए आप कितने लोग जो हैं वो इनका पर्दाफाश करने में लगे हुए हैं, देशद्रोही ताकतों का और मैं तो कहती हूं कि पुलिस छोड़िए अब लोग ही इनको पकड़ के इनकी धुलाई करने वाले हैं क्योंकि लोग परेशान हैं, हर आए दिन किसी न किसी तरीके से देश को जो है बंद करने के चक्कर में...”
भाजपा सांसद ने अपने बयान में देश को बाधित करने और नागरिकों के लिए मुश्किलें पैदा करने की कथित कोशिशों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोग परेशान हो रहे हैं और संबंधित ताकतों को बेनकाब करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका बयान देश की एकता और कथित साजिशों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत पर केंद्रित रहा।
Add Comment