Breaking News :

चुनाव आयोग पर सवाल से भाजपा को क्यों होती है तकलीफ? अखिलेश यादव का तंज

कंगना रनौत का आरोप, भारत को अस्थिर करने में जुटी हैं देशविरोधी ताकतें

गिरफ्तारी की स्थिति में अभिजीत दिपके ने अजिंक्य शिंदे को आंदोलन आगे बढ़ाने का संदेश दिया

CJP Founder Abhijeet Dipke Taken Into Custody Aboard Delhi-Bound Flight

नवरात्रि में यूपी के 26 देवी मंदिरों में गूंजेंगे देवी गीत, 'मिशन शक्ति' के तहत होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

Several Trains Cancelled, Rajdhani Services Delayed Ahead of Delhi Protest

Congress Protester Detained for Blocking Sambalpur–Puri Train During Odisha Bandh

Damage Reported to Saudia Aircraft After Riyadh Missile Incident

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से किया इनकार

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 10 October 2026

देहरादून में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून, 09 अक्टूबर 2026


देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वायरल वीडियो में एक युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए बेल्ट, लात-घूंसों और डंडों से पीटते देखा जा सकता है। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत 15-20 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।


देव ऋषि एनक्लेव, देहराखास निवासी अंकज पुत्र लाल सिंह ने पटेल नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, अंकज अपने साथी विवेक सहनी के साथ वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान 15-20 युवक एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट कर रहे थे। छात्र ने दोनों से मदद मांगी तो उन्होंने मारपीट कर रहे युवकों से इसकी वजह पूछी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर हमलावरों ने अंकज और विवेक पर भी हमला कर दिया।


अंकज ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके और विवेक के साथ मारपीट करते हुए डंडों, पाटल और बेल्ट का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक विवेक के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद कई युवक उस पर बेल्ट, लात-घूंसों और डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में विवेक के सिर पर चोट आई, जिसके बाद अंकज उसे उपचार के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान विवेक का मोबाइल फोन, गले में पहनी चांदी की चेन और जेब में रखे आठ हजार रुपये भी छीन लिए गए। अंकज ने पुलिस को शिकायत के साथ मेडिकल रिपोर्ट और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।


पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने प्रज्वल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित और तुषार समेत 15-20 अन्य युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(2) और 309(6) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश देकर आदित्य और प्रज्वल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.