Palak Tiwari, Vishal Jethwa Pair Up for Anand Tiwari’s Next OTT Project
अखिलेश यादव का सत्ता पर निशाना, बोले- ‘शक्ति का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए’
लखनऊ, 08 अक्टूबर 2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भागवत कथा का संदर्भ लेते हुए सत्ता और शक्ति के इस्तेमाल को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सुदर्शन चक्र का उद्देश्य सज्जनों की रक्षा करना है, उन्हें भयभीत करना नहीं।
अखिलेश यादव ने कहा, “सुदर्शन चक्र सज्जनों की रक्षा के लिए है, सज्जनों को डराने के लिए नहीं है। जो चक्र है वो सज्जनों की रक्षा के लिए होता है।” उन्होंने अधिकारियों और सरकार से जुड़े लोगों से भागवत कथा से प्रेरणा लेने की बात कही।
सपा अध्यक्ष ने कहा, “सज्जनों का सम्मान कैसे हो, ये हमारे अधिकारियों को भी, सरकार के लोगों को भी, भगवान प्रभु भागवत कथा से ये प्रेरणा लेनी चाहिए कि जो सुदर्शन चक्र है वो सज्जनों की रक्षा के लिए है, सज्जनों को डराने के लिए नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “शक्ति दुख के लिए होती है, शक्ति दुरुपयोग के लिए नहीं होती है।"
अखिलेश यादव ने मौजूदा सत्ताधारियों और चुनाव को भगवान कृष्ण के उदाहरण से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा, “आज के सत्ताधीश और चुनाव को कृष्ण भगवान से सीखना चाहिए कि राज छल से नहीं, प्रेम और जनमत से मिलता है।” उनके बयान में भागवत कथा के माध्यम से सत्ता, शक्ति और जनमत के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक संदेश दिया गया।
Add Comment