Palak Tiwari, Vishal Jethwa Pair Up for Anand Tiwari’s Next OTT Project
नाना पाटेकर को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी
नई दिल्ली, 08 अंक्टूबर 2026
अमरोहा में बुधवार को हसनपुर-गजरौला मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार चला रहे शाहजेव ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वह संभल से गजरौला की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कार आग की चपेट में आ गई।
कार में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
कार में लगी आग के चलते हसनपुर-गजरौला हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के साथ यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
Add Comment