Palak Tiwari, Vishal Jethwa Pair Up for Anand Tiwari’s Next OTT Project
भूकंप से जूझते गुजरात को मोदी ने बनाया मॉडल राज्य: योगी
लखनऊ,
वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूरा भारत प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को उत्सव के रूप में मना रहा है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री की जन्मभूमि से उनकी कर्मभूमि काशी तक की यात्रा में शामिल अतिथियों का वाराणसी आगमन हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “और यात्रा में बदनागर से की माटी की सुगंध और हाटकश्वर महादेव के जल को लेकर के काशी में आए हुए हमारे सभी युवा उत्साही अतिथि गण, काशी के मेरे सभी उपस्थित बहनों और भाइयों।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं सबसे पहले इस यात्रा के काशी में आगमन पर और एक ऐसी तिथि में आगमन पर जब पूरा भारत शासन प्रमुख के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को उत्सव के रूप में मना रहा है। और उस उत्सव में प्रधानमंत्री जी की कर्मभूमि पर आपका आगमन हुआ है, मैं आप सभी का प्रधानमंत्री की जन्मभूमि से लेकर के उनकी कर्मभूमि की इस यात्रा में आए हुए आप सभी अतिथियों का, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का, श्री हेमंत विश्व शर्मा जी का, अन्य सभी महानुभावों का हृदय से स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”
योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2001 का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय गुजरात की धरती पर एक करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ था। उन्होंने बताया कि उस दौर में गुजरात भूकंप की भीषण त्रासदी से जूझ रहा था। भूकंप ने पूरे देश को हिला दिया था और लोगों के मन में यह चिंता थी कि गुजरात का भविष्य क्या होगा। अपने गुजरात दौरे को याद करते हुए उन्होंने कहा, “उस दौरान मुझे भी गुजरात जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, हम देख रहे थे कई महीनों तक भूकंप के झटके चलते थे।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद गुजरात ने दोबारा मजबूती से खड़े होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ना शुरू किया। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा, “लेकिन करिश्माई नेतृत्व में गुजरात फिर से चमत्कार के साथ खड़ा हो गया और एक मॉडल स्टेट के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जब वो मुख्यमंत्री थे एक मॉडल स्टेट के रूप में उन्होंने गुजरात को चमकाया।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल और वहां आए बदलाव का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। उन्होंने गुजरात को एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने में मोदी के नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया और जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यात्रा को उनके 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से जोड़ा।
Add Comment