प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा पाकिस्तान से आती है’: नितेश राणे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसी टिप्पणियों को लेकर पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा के पीछे पाकिस्तान से आने वाली कथित स्क्रिप्ट हो सकती है। राणे ने अपने बयान में अभिजीत और उमर खालिद का भी जिक्र किया।
नितेश राणे ने कहा, “क्या ऐसा है कि अगर भारत के प्रधानमंत्री के ऊपर अगर इस तरीके से अभद्र कोई टिप्पणी कर रहा है तो फिर उसकी स्क्रिप्ट पाकिस्तान से ही आ रही होगी, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री के विरुद्ध पे इतनी अभद्र टिप्पणी सिर्फ पाकिस्तान के पार्लियामेंट और पाकिस्तान के लोगों से ही होती है जो भारत को हमेशा नफरत करते हैं। इस तरीके की नफरत की राजनीति, नफरत की भाषा ये सिर्फ कोई पाकिस्तान से ही आती होगी।”
राणे ने आगे अभिजीत और उमर खालिद का नाम लेते हुए अपने आरोपों को विस्तार किया। उन्होंने दावा किया कि अभिजीत के जरिए जिस आवाज में बातें सामने आ रही हैं, उसके पीछे उमर खालिद और पाकिस्तान में मौजूद उनके कथित समर्थकों का प्रभाव है।
उन्होंने कहा, “इसलिए जो मैं हमेशा कहता आया हूं अभिजित जी के ये विषय नहीं है, हम उनको नजर के सामने नहीं रख रहे हैं, मगर अभिजित जी
जिसकी आवाज बोल रहे हैं वो उमर खालिद है और उस उमर खालिद के समर्थन करने वाले जो पाकिस्तान में बैठे हैं ना उनकी स्क्रिप्ट अभिजित जी पढ़ के बता रहे हैं।”
नितेश राणे ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को पाकिस्तान से जोड़ते हुए यह आरोप लगाया है। अपने बयान में उन्होंने अभिजीत और उमर खालिद के संदर्भ में भी अपनी बात रखी और दावा किया कि इस तरह की टिप्पणियों के पीछे पाकिस्तान से जुड़ी कथित भूमिका हो सकती है।
Add Comment