बुढ़ाना में छात्रा से कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, जांच की मांग।

लखनऊ, 03 अक्टूबर 2026


मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। वायरल फुटेज में एक युवक छात्रा के पीछे जाते हुए दिखाई देता है और उसे एक गली की तरफ ले जाता नजर आ रहा है। इसके बाद युवक पर छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है।


वायरल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि छात्रा ने जब युवक की हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे थप्पड़ मारा गया। वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।


मामले में वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही, वीडियो में कथित तौर पर शामिल युवक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।


यह बेहद गंभीर मामला है। जो कि लड़कियों एवं महिलाओं के प्रति लोगों के मानसिकता पर सवालिया निशान लगाता हैं। छात्राओं/ महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।


अब मामले में जांच के जरिए वायरल वीडियो की वास्तविकता, घटना की पूरी परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है। साथ ही, पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.