वडोदरा में CNG रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, धमाके से दहले पेट्रोल पंप पर लोग
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026
गुजरात के वडोदरा में करजण टोल प्लाजा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर CNG रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार में CNG भरी जा रही थी, तभी अचानक उसके सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट होते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि सिलेंडर में हुआ धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। अचानक हुए विस्फोट से पेट्रोल पंप परिसर में दहशत फैल गई और वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
CNG रिफिलिंग के दौरान हुए इस जोरदार ब्लास्ट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में कार के सिलेंडर में अचानक हुए धमाके का घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। हादसे के कारणों और नुकसान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Add Comment