Breaking News :

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया 'वंदे मातरम'

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया'

Sharvari Channels Classic Bollywood Charm in ‘Yeh Prem Mol Liya’

LPU Campus Unrest Spills Onto Highway, Police Use Lathis to Disperse Protesters

Mountain Collapse Chokes Marsyangdi, Sparks Downstream Flood Alert in Nepal

सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाली पर काम करेगी सपा: अखिलेश यादव

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ बेहद पावरफुल कॉन्सेप्ट: शेफ मनजीत सिंह गिल

29 Trekkers Evacuated from Auden Col as Uttarkashi Rescue Continues

दीपोत्सव-2026 की भव्यता का बनें साक्षी, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज

गंगोत्री की ऊंची चोटियों से 32 लोगों का रेस्क्यू, डीएम प्रशांत आर्य ने साझा की जानकारी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 28 September 2026

दीपोत्सव-2026 की भव्यता का बनें साक्षी, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज

लखनऊ, 28 सितंबर 2026 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दीपोत्सव-2026 को और आकर्षक एवं अविस्मरणीय बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने देश-दुनिया से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष 'दीपोत्सव अयोध्या' टूर पैकेज तैयार किया है। दो रात और तीन दिन (06-08 नवंबर) के इस खास पैकेज के तहत पर्यटक रामनगरी के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन के साथ लाखों दीयों से सजी अयोध्या की दिव्य आभा और भव्य दीपोत्सव का अलौकिक अनुभव कर सकेंगे। टूर पैकेज की खास बात यह है कि अगर कोई यात्री अयोध्या में अतिरिक्त दिनों तक ठहरना चाहेगा तो वह पैकेज को कस्टमाइज कर सकता है।     


दीपोत्सव-2026 इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। रामनगरी में 30 लाख दीपों की रोशनी के साथ 2,100 ड्रोन आसमान में भव्य आकृतियां उकेरेंगे। सात नवंबर को दीपोत्सव के दिन होने वाले ड्रोन शो के अलावा नौ नवंबर (दिवाली के अगले दिन) को भी दर्शकों को यह नजारा देखने को मिलेगा। वहीं, 2,100 बटुकों की सामूहिक सरयू आरती, 240 से अधिक मंदिर-मठों में दीप प्रज्ज्वलन, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो समेत कई आयोजन दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगे। अयोध्या पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आयोजन का विशेष अनुभव मिले, इसके लिए यूपीएसटीडीसी ने प्रति व्यक्ति 16,999 रुपए का पैकेज निर्धारित किया है। यह विशेष टूर पैकेज देश के अन्य राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल सहित अन्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।     

*श्री राम से जुड़े आस्था स्थलों का भ्रमण*

यूपीएसटीडीसी के इस विशेष पैकेज में ट्विन-शेयरिंग आधार पर होटल में ठहरने, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोजन और एसी वाहन से परिवहन की सुविधा शामिल है। पर्यटक प्रभु श्रीराम से जुड़े प्रमुख आस्था एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कर सकेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'विशेष टूर पैकेज के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराने के साथ दीपोत्सव की अलौकिक आभा को करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। इससे ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को भी बल मिलेगा।


उन्होंने बताया कि दीपोत्सव-2026 में पर्यटकों को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, सरयू पर नए घाट, एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट जैसे नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट के साथ गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण और उधैला झील में ईको-टूरिज्म विकास भी पर्यटकों के अनुभव को समृद्ध करेगा।'


*पहले दिन रामनगरी में प्रमुख स्थलों का भ्रमण* 

'दीपोत्सव अयोध्या' टूर पैकेज के पहले दिन रामनगरी आगमन और होटल प्रवेश के बाद पर्यटकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। शाम को सरयू आरती में शामिल होने के साथ-साथ रोशनी से जगमगाते राम की पैड़ी का मनोहारी दृश्य देखने का अवसर मिलेगा। रात्रि विश्राम अयोध्या में होगा।


*दूसरे दिन दीपोत्सव बनेगा खास आकर्षण* 

पर्यटकों के दूसरे दिन की शुरुआत होटल में नाश्ते के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर दर्शन से होगी। इसके बाद सीता की रसोई सहित अयोध्या के अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। दिन का सबसे आकर्षक हिस्सा होगा दीपोत्सव के अवसर पर सजी-संवरी रामनगरी का दर्शन। पर्यटक दीयों से जगमगाते अयोध्या के घाटों और सड़कों, भव्य दीप प्रज्ज्वलन तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का अनुभव कर सकेंगे। टूर पैकेज में लाखों दीयों की रोशनी के बीच भव्य दीपोत्सव को प्रमुख आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है।


*तीसरे दिन सुखद यादों के साथ यात्रा का समापन*

'दीपोत्सव अयोध्या' टूर पैकेज के तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत होटल में नाश्ते के बाद मंदिर दर्शन से होगी। इसके बाद पर्यटक अयोध्या के स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने के साथ प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। होटल से चेक-आउट के बाद दीपोत्सव की मनोहारी यादों को संजोए पर्यटकों की यह आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा सुखद अनुभवों के साथ संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त, कोई आगंतुक अगर पैकेज के निर्धारित तिथि से आगे ठहरना चाहता है तो वह टूर पैकेज को कस्टमाइज कर सकता है।  


*इच्छुक ऐसे करें बुकिंग*

'दीपोत्सव अयोध्या' पैकेज की बुकिंग के लिए यूपीएसटीडीसी की ओर से 83030 19844 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट www.upstdc.co.in के माध्यम से भी पैकेज की जानकारी एवं बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज की दर 16,999 रुपए प्रति व्यक्ति (ऑल-इंक्लूसिव) निर्धारित की गई है। इसमें जीएसटी अतिरिक्त होगा तथा अन्य नियम एवं शर्तें लागू होंगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि पैकेज में व्यक्तिगत खर्च, स्मारकों के प्रवेश शुल्क, नाव की सवारी तथा अन्य ऐसी सेवाएं शामिल नहीं हैं, जिनका उल्लेख पैकेज में नहीं किया गया है।


*..ताकि अविस्मरणीय स्मृतियां लेकर लौटें- अपर मुख्य सचिव*  

अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि 'अयोध्या दीपोत्सव ने बीते वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। दीपोत्सव-2026 को और भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपीएसटीडीसी ने आकर्षक और बजट अनुकूल टूर पैकेज तैयार किया है, जिसमें उनके ठहरने और परिवहन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। हमारा प्रयास है कि अयोध्या आने वाला हर पर्यटक यहां से आस्था, आनंद और दीपोत्सव की अविस्मरणीय स्मृतियां लेकर लौटे।'

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.