Breaking News :

प्रयागराज में धरने पर बैठे युवाओं को राहत की उम्मीद, CM योगी ने NCTE को पत्र लिखने के निर्देश दिए

Anant Nag Honoured With Cinema’s Top National Recognition

Thar Crash Kills Lawyer, Wife Left Critical in Greater Noida

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

यूपी में बीजेपी को सिर्फ अखिलेश यादव हरा सकते हैं’: इकरा हसन

United Russia Breaks Its Own Record, Wins 355 Duma Seats

216 Runs, 10 Wickets: India Capture Asian Games Gold

सेवा संकल्प अभियान के तहत शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

6 Warning Signs Your Workout May Be Doing More Harm Than Good

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 22 September 2026

Under the Seva Sankalp campaign, a speech competition was organized on the topic "India of my dreams" in Shashi Bhushan Girls School Degree College

सेवा संकल्प अभियान के तहत शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ युगवार्ता। शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में दिनांक 22 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत "मेरे सपनों का भारत" विषय पर  भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की लगभग 15 छात्राओं ने पूरे उत्साह और ओजस्वी विचारों के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रिचा मिश्रा एवं डॉ. रागिनी श्रीवास्तव ने निभाई, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तहजीम, द्वितीय स्थान गायत्री एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से  अंजलि द्विवेदी एवं शाजिया रही। वही मुस्कान एवं सलोनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार  देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार मिश्रा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया और भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का  संचालन डॉ. अंशुल सिंह द्वारा सुचारू रूप से किया गया।

इस अवसर पर डॉ. स्नेहा शुक्ला, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. वंदना जायसवाल एवं श्रीमती नीतू शुक्ला सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.