Breaking News :

Sunday, 20 September 2026

6 महीने में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी का दावा, CM योगी ने बताया भर्ती का रोडमैप

लखनऊ, सितंबर 19, 2026


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले छह महीनों में बड़े स्तर पर नियुक्तियां किए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कई भर्ती परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और अब चयनित अभ्यर्थियों की फिजिकल व मेडिकल प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।


मुख्यमंत्री के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस में करीब 36 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। वहीं होमगार्ड में 41 से 42 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। दोनों विभागों में संबंधित अभ्यर्थियों की फिजिकल और मेडिकल प्रक्रिया जारी है।


योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए अगले छह महीनों में करीब 25 से 30 हजार युवाओं को अवसर मिलने जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के माध्यम से लगभग 20 से 25 हजार युवाओं को नियुक्ति का मौका मिलेगा। इन भर्तियों में कुछ परीक्षाएं हो चुकी हैं, जबकि कुछ के परिणाम आने शुरू हो गए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के परिणाम आने के साथ ही अलग-अलग विभागों में करीब 15 से 16 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाते हुए अगले छह महीनों में एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा, “जो लोग कर नहीं पाए आज वे प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। और इसीलिए मैं उनसे कह रहा हूं कि वे गिनते जाइए, एक लाख से कम युवाों को नौकरी, उससे कम पे नहीं उससे ज्यादा पे ही चर्चा करेंगे। एक लाख से अधिक नौजवानों को अगले 6 महीने के अंदर ये नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम के साथ हम जोड़ेंगे।”


उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली युवा जब उत्तर प्रदेश की ताकत बनेंगे, तो राज्य को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। उनके अनुसार, इससे नए अवसर पैदा होंगे और उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश” के रूप में अपनी जगह बनाएगा।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.