कैप्टन विक्रम बत्रा को देश का नमन, शौर्य को किया याद

नई  दिल्ली, 09 सितंबर 2026

 

कारगिल युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर बुधवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने उनके साहस व सर्वोच्च बलिदान को याद किया।


अमित शाह ने लिखा, “परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें नमन। कारगिल युद्ध में उन्होंने न केवल रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण चोटियों पर विजय प्राप्त की, बल्कि अपने अद्वितीय नेतृत्व और शौर्य से साथी जवानों का मनोबल भी आसमान पर पहुंचाया। मात्र 24 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले बत्रा का जीवन सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।”


ओम बिरला ने कहा, “कारगिल की बर्फीली चोटियों पर देश प्रेम के अटूट भाव और अप्रतिम वीरता के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। कैप्टन बत्रा का शौर्य और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” नितिन गडकरी ने लिखा, “परमवीर चक्र से सम्मानित कारगिल युद्ध वीर कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”


योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल विजय के अमर नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित, वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। कारगिल की चोटियों पर उनका पराक्रम हर भारतीय के हृदय में राष्ट्र प्रेम और शौर्य की भावना को सदैव जागृत करता रहेगा। जय हिंद!” अन्य नेताओं ने भी उनके त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


कैप्टन विक्रम बत्रा का अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनका जीवन देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.