शशि भूषण बालिका महाविद्यालय डिग्री कॉलेज संस्कृत विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुया भव्य आयोजन
बीते हुए कल दिनांक 8.9.26 को शशि भूषण बालिका महाविद्यालय डिग्री कॉलेज में संस्कृत विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्रबंधक श्री पंकज भट्टाचार्य के निर्देशन में किया गया।
जिसका शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ जिसे समरीता ने प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में "मधुराष्टकराष्टक अधरम् मधुरम् " पर शिखा सिंह द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति की गई एवं परी श्रीवास्तव द्वारा गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया।
"नमामि नमामि ईश्वर नाट्यम् पूजितं" नृत्य पर अंजलि, परी, समरीता द्वारा मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे भरपूर सराहना मिली।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्कृत गीतों पर आधारित प्रश्नोत्तरी थी, जिसमें छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और इनाम प्राप्त किये।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस, प्रोफेसर अंजुम इस्लाम, प्रोफेसर आरती कनौजिया,प्रोफेसर ऋचा मिश्रा, डॉ सौरभ कुमार मिश्रा ,डॉ रंजीता राय,डॉ सुमन कुशवाहा,श्रीमती नीतू शुक्ला सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रोफेसर चंदना बोस ने संस्कृत भाषा के महत्व,आवश्यकता, उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा हमारा अभिमान है ,गौरव है हमारी संस्कृति ,हमारी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है।
कार्यक्रम संयोजिका विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग डॉ रागिनी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया । मंच संचालकन डॉ रागिनी श्रीवास्तव एवं सुश्री अंशिका सिंह ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Add Comment